वुमेंस एशिया कप 2026 का तीसरा मैच भारत और थाईलैंड के बीच खेला गया। यह मुकाबला टीम इंडिया की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा के लिए काफी यादगार रहा। दीप्ति के लिए यह उनके करियर का 150वां T20I मैच था। इस मैच में उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वह अब वुमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने थाईलैंड की स्पिनर थिपाचा पुथावॉन्ग का रिकॉर्ड तोड़ा है। थाईलैंड के खिलाफ मैच में दीप्ति ने 7 गेंदों में 3 विकेट झटके।
वुमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
वुमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की बात करें तो दीप्ति शर्मा 150 मैचों में 171 विकेट हासिल कर चुकी हैं और वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई हैं। वहीं दूसरे नंबर पर थाईलैंड की थिपाचा पुथावॉन्ग का नाम है। उन्होंने अब तक 109 मैचों में 170 विकेट हासिल किए हैं। रवांडा की हेनरिएट इशिम्वे 134 मैचों में 164 विकेट लेकर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने अब तक 113 T20I मैचों में 154 विकेट लिए हैं और चौथे नंबर पर मौजूद हैं।
रन खर्च किए बिना दीप्ति शर्मा ने झटके 3 विकेट
एशिया कप शुरू होने से पहले दीप्ति और थिपाचा, दोनों 168 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पइ थी। फिर थिपाचा ने हांगकांग के खिलाफ अपने पहले मैच में 1 विकेट लिया और दीप्ति से आगे निकलकर नंबर-1 बन गईं। इसके बाद भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने 1 विकेट और लिया, जिससे उनके कुल 170 विकेट हो गए। लेकिन दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेकर थिपाचा को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इस मैच में 1.1 ओवर गेंदबाजी की इस दौरान उन्होंने एक भी रन खर्च किए बिना तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रही।
भारतीय महिला टीम को मिली बड़ी जीत
इंडिया वुमेन और थाईलैंड वुमेन के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया ने 94 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने एशिया कप में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जवाब में थाईलैंड वुमेन की टीम 16.1 ओवर में 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शैफाली वर्मा ने इस मैच में 36 बॉल पर 64 रन की पारी खेली और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें:
स्मृति मंधाना ने छुआ बड़ा मुकाम, सूजी बेट्स को पछाड़ा, अब खतरे में मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में बजा इंग्लैंड का डंका, पाकिस्तान को 194 रन से रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में भी लगाई छलांग
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.