WTC 2027 Updated Points Table After ENG vs PAK 2nd Test- इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम भारत के करीब 6ठे पायदान पर पहुंच गई है।
WTC पॉइंट्स टेबल में भारत के नजदीक इंग्लैंड
पाकिस्तान को लॉर्ड्स टेस्ट में धूल चटाने के बाद इंग्लैंड के खाते में 34.44 प्रतिशत अंक हो गए हैं और वह श्रीलंका को पछाड़ WTC पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम 5वें पायदान पर ही बनी हुई है। टीम इंडिया के खाते में 51.52 प्रतिशत अंक है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास कोलंबो टेस्ट जीतकर चौथे पायदान पर पहुंचने का मौका था, मगर दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने की वजह से टीम इंडिया ऐसा नहीं कर पाई।
इंग्लैंड की इस जीत से श्रीलंका को नुकसान हुआ है। श्रीलंका की टीम 33.33 प्रतिशत अंकों के साथ 7वें पायदान पर खिसक गई है।
पाकिस्तान का बेड़ा गर्क
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान का बेड़ा गर्क हो रखा है। बाबर आजम की टीम WTC टेबल में सबसे नीचे लगी हुई है। 8 मैचों के बाद उनके खाते में 16 ही अंक है, जिस वजह से उनका जीत का प्रतिशत सबसे कम 16.67 का ही है। पाकिस्तान ने इस WTC चक्र में दो ही मुकाबले जीते हैं।
टॉप-2 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका
पिछले WTC की फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका इस बार भी पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में बनी हुई हैं। पैट कमिंस की टीम के खाते में 80 प्रतिशत अंक है, जबकि गत चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड की टीम इस बार फाइनल की रेस में बनी हुई है, उनके खाते में फिलहाल 72.22 प्रतिशत अंक है। ज्यादातर उम्मीद है कि इन तीन टीमों में से किन्हीं दो के बीच फाइनल खेला जाएगा।
बंग्लादेश की टीम भारत के ऊपर चौथे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ करने के बाद उनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है।
WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट्स | जीत का % |
|---|---|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 10 | 8 | 2 | 0 | 96 | 80.00 |
| साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00 |
| न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 52 | 72.22 |
| बांग्लादेश | 6 | 3 | 2 | 1 | 40 | 55.56 |
| इंडिया | 11 | 5 | 4 | 2 | 68 | 51.52 |
| इंग्लैंड | 15 | 6 | 8 | 1 | 62 | 34.44 |
| श्रीलंका | 6 | 1 | 2 | 3 | 24 | 33.33 |
| वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 2 | 30 | 20.83 |
| पाकिस्तान | 8 | 2 | 6 | 0 | 16 | 16.67 |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.