DPL 2026 का फाइनल मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। साउथ दिल्ली की टीम ने फाइनल में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम की। इस मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में, तेजस्वी दहिया की कप्तानी में खेल रही साउथ दिल्ली की टीम ने अनमोल शर्मा और अंकित डबास की तूफानी हाफ सेंचुरी की बदौलत 10 गेंद रहते (18.2 ओवर) 3 विकेट खोकर 186 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। अंकित डबास को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। बता दें कि साल 2025 में वेस्ट दिल्ली की टीम ने खिताब जीता था।
अनमोल शर्मा और अंकित डबास ने लगाया अर्धशतक
साउथ दिल्ली की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए अनमोल शर्मा और अंकित डबास ने बेहतरीन खेल दिखाया और दोनों ने 62-62 रन बनाए। अंकित ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौके ठोके, जबकि अनमोल ने 41 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इनके अलावा कप्तान तेजस्वी दहिया ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में 3 छक्के व 3 चौके की मदद से 33 रन की पारी खेली। वहीं प्रणव पंत ने 13 रन और एकांश डोवाल ने 7 रन बनाकर टीम की जीत में अपना योगदान दिया। फाइनल में अंकित डबास से गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
सेंट्रल दिल्ली के गेंदबाज रहे फ्लॉप
साउथ दिल्ली के 183 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी सेंट्रल दिल्ली की गेंदबाजी बेहद खराब रही। कप्तान ने इस मैच में 7 गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन उनमें से सिर्फ अभिषेक कुमार यादव, केशव डबास और गवनीश खुराना ही 1-1 विकेट हासिल कर पाए, जबकि बाकी गेंदबाज खाली हाथ रहे। इससे पहले बल्लेबाजी में सेंट्रल दिल्ली के लिए समर्थ सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की तूफानी हाफ सेंचुरी बनाई। उनके अलावा कप्तान जोंटी सिद्धू ने 19 गेंदों में 36 रन और युगल सैनी ने 32 रनों की तेज पारियां खेलीं, जबकि मोनी गिरेवाल ने 18 और आदित्य भंडारी ने 13 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें
लॉर्ड्स में बजा इंग्लैंड का डंका, पाकिस्तान को 194 रन से रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में भी लगाई छलांग
दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 गेंदों में 3 विकेट लेकर बनीं नंबर-1 बॉलर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.