- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना गहरा डिप्रेशन अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इससे आंध्र तट पर 65kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र में ऊंची लहरें भी उठेंगी।
इधर, असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन इसके लिएि सेना, NDRF, SDRF और पुलिस जैसी कई एजेंसियों को रेस्क्यू में जुटना पड़ा।
सरकारी बुलेटिन के मुताबिक असम के चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव और शिवसागर जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।
वहीं, सेना ने दक्षिण गुजरात, अहमदाबाद, दादरा-नगर हवेली में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है। सेना ने अबतक 790 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के 6 जिलों प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए…

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

असम के चराइदेव के सोनारी में भयानक बाढ़ आई थी। एक महिला बाढ़ में पूरी तरह तबाह हो चुके घर को देखने पहुंची।

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को भारी बारिश हुई। इसमें एक रास्ते का कुछ हिस्सा ढह गया।

भारतीय सेना ने गुजरात और दादरा और नगर हवेली में बाढ़ राहत का बड़ा।

देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; पटना में छाए रहेंगे बादल

बिहार के 26 जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और पूर्वी बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है।
राज्य के बाकी 12 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में बंद पड़े हाईवे खुले, 3 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; बागेश्वर में स्कूल बंद

देहरादून में रविवार शाम को झमाझम बारिश हुई।
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के बाकी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना जताई है।
लगातार बारिश के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे और तवाघाट-गुंजी मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। वहीं, बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और भूस्खलन संभावित इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ें…
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
28 जुलाई: हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
जम्मू-कश्मीर, बिहार, पूर्वोत्तर भारत तथा दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
29 जुलाई: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
झारखंड, गुजरात, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु-पुडुचेरी और बंगाल को छोड़कर पूरे देश में बारिश हो सकती है।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज देश के प्रमुख शहरों में तापमान का अनुमान

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
