कंसोर्टियम द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, क्लैट 2027 की परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा।
CLAT 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘CLAT 2027 Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
3. वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से नया रजिस्ट्रेशन करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल में लॉग इन करें।
5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
6. निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
7. उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट विकल्पों के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. सभी जानकारी एक बार फिर ध्यान से जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें।
9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।
6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी परीक्षा
कंसोर्टियम द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, क्लैट 2027 की परीक्षा का आयोजन रविवार, 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। देश भर के लॉ अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस साल क्लैट 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
CLAT 2027 के लिए उम्मीदवार की योग्यता
1. CLAT 2027 UG प्रोग्राम (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री) के लिए उम्मीदवार ने (10+2) या उसके समान परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत है। उम्मीदवार के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।
2. CLAT 2027 PG प्रोग्राम (एक वर्षीय एल.एल.एम डिग्री) के लिए उम्मीडवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री या उसके समान कोई डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो। एससी और एसटी कैटेगरी कर लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत है। उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
कैसा रहेगा CLAT UG 2027 का एग्जाम पैटर्न?
चूंकि पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए अभ्यर्थियों को पुरानी रणनीति के अनुसार ही तैयारी जारी रखनी होगी। 2 घंटे की इस परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र में 5 मुख्य विषय शामिल होंगे: अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स व सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.