मुंबई बना ग्लोबल सिनेमा का नया हब
नोलन और उनकी प्रोड्यूसर वाइफ एमा थॉमस के साथ फिल्म के मेन लीड्स, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी मुंबई पहुंचेंगे। इस फिल्म में मैट डेमन ने ओडिसियस और टॉम हॉलैंड ने उनके बेटे टेलीमैकस का रोल प्ले किया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल ने मुंबई को इस फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर टूर का ऑफिशियल स्टॉप चुना है, जिससे मुंबई अब लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों की लीग में शामिल हो गया है। यह फिल्म 17 जुलाई को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।
इसे भी पढ़ें: Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!
पहली बार फुल IMAX कैमरों का मैजिक
द ओडिसी सिनेमा की हिस्ट्री में पहली ऐसी फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह से एकदम नई IMAX फिल्म टेक्नोलॉजी और कैमरों से शूट किया गया है। इंडिया में इसका यह धमाकेदार प्रीमियर मुंबई के PVR आइकॉन IMAX (फीनिक्स पैलेडियम) में होने वाला है।
हॉलीवुड के बड़े स्टार्स की महफिल
मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा इस फिल्म की स्टार कास्ट बेहद तगड़ी है। इसमें ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस मूवी को नोलन और एमा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिन्कोपी के बैनर तले बनाया है।
इसे भी पढ़ें: Justin Trudeau और Katy Perry की पिकनिक डेट, Santa Barbara में रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल
क्या है फिल्म की कहानी?
क्रिस्टोफर नोलन ने खुद इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी और इसे डायरेक्ट किया है। यह फिल्म होमर की फेमस पुरानी कहानी पर बेस्ड है, जिसमें ट्रॉय की लड़ाई खत्म होने के बाद ओडिसियस की घर वापसी की 10 साल लंबी और मुश्किलों से भरी जर्नी को दिखाया गया है। इसे देखना स्क्रीन पर एक कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.