चीन के पूर्वी शहर चिंगदाओ में मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी कार्गो जहाज में गुरुवार को आग लग गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। सरकारी मीडिया के मुताबिक, आग चिंगदाओ बेईहाई शिपयार्ड में सुबह करीब 11:15 बजे लगी। हादसे के वक्त जहाज पर 42 लोग मौजूद थे। इनमें से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.