OnePlus N6x 5G की भारत में पहली सेल 4 अगस्त से शुरू होगी। फोन में 7000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 2.5 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलने का दावा किया गया है।
4 अगस्त से शुरू होगी पहली सेल
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि OnePlus N6x 5G की पहली सेल भारत में 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon और अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकेंगे। साथ ही फोन को बैंक छूट के साथ सस्ते में ख़रीदा जा सकेगा। कंपनी इस फोन को बजट 5G सेगमेंट में उतार रही है।
OnePlus N6x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (संभावित)
OnePlus N6x 5G में 7000mAh Silicon-Carbon बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन 2.5 दिन तक चल सकता है। OnePlus के अनुसार, यूजर्स को 20.56 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 133.56 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 25.04 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 11.26 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus N6x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले और Panda Glass प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। पहले 144Hz डिस्प्ले की चर्चा थी, लेकिन कंपनी ने अब 120Hz पैनल की पुष्टि की है।
लीक्स के मुताबिक OnePlus N6x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन के 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें eMMC 5.1 स्टोरेज मिल सकती है, जबकि स्टोरेज बढ़ाने के लिए Dedicated microSD Card Slot भी दिया जाएगा।
OnePlus N6x 5G में पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने नए पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल की पुष्टि की है, जिससे फोन का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है। यह स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue जैसे दो नए रंगों में उपलब्ध होगा। फोन में Side-Mounted Fingerprint Sensor, 3.5mm हेडफोन जैक और Dedicated microSD Card Slot जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.