शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां जहां एक तरफ अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई कंपनियां अपने शेयरहोल्डरों डिविडेंड का भुगतान भी कर रही हैं। इसी बीच, आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट भी अपने शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर 240 रुपये का भारी-भरकम डिविडेंड देने जा रही है। बताते चलें कि 27 अप्रैल को हुई अल्ट्राटेक सीमेंट की बोर्ड मीटिंग में शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 240 रुपये (2400%) का डिविडेंड देने की सिफारिश की गई थी।
30 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर
अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा दिया जाने वाला 240 रुपये का ये डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है। अल्ट्राटेक सीमेंट के इस डिविडेंड के लिए फिक्स किया गया रिकॉर्ड डेट भी अब काफी नजदीक आ चुका है। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 30 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए 29 जुलाई तक का समय
बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड का लाभ पाने के लिए 29 जुलाई तक का समय है।
सोमवार को कंपनी के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव
सोमवार को बीएसई पर अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दोपहर 02.47 बजे तक सीमेंट कंपनी के शेयर 1.45 रुपये (0.01 प्रतिशत) की मामूली तेजी के साथ 11841.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज ट्रेडिंग के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 11,756.10 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 11,965.20 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुके थे। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो 10,329.00 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 13,104.00 रुपये है। बताते चलें कि मार्केट कैप के लिहाज से अल्ट्राटेक सीमेंट देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने IPO के लिए 214-225 रुपये का प्राइस बैंड किया फिक्स, बुधवार को खुलेगा इश्यू
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.