अगर आप BSNL या Vi के यूजर हैं और 300 रुपए से कम के बजट में एक अच्छा प्रीपेड प्लान प्लान सर्च कर रहे हैं तो जानें कौनसा प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट:
BSNL 299 रुपए प्लान के फायदे
BSNL का 299 रुपए प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में ज्यादा दिनों की सेवा चाहते हैं। इस प्लान में कंपनी 30 दिनों की वैलिडिटी देती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को 3GB हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।
Vi 299 रुपए प्लान में मिलते हैं ये बेनेफिट्स
Vi का 299 रुपए प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ कंपनी रोजाना डेटा भी देती है और कई सर्किल में Hero Unlimited बेनिफिट्स जैसे Weekend Data Rollover और अन्य अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकती हैं। हालांकि ये बेनिफिट्स सर्किल और ऑफर के अनुसार बदल सकते हैं।
BSNL ₹299 vs Vi ₹299: किस प्लान में मिलते हैं ज्यादा फायदे?
अगर दोनों कंपनियों के 299 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तुलना करें, तो BSNL का प्लान वैलिडिटी और डेटा के मामले में बेस्ट है, जबकि Vi अपने एक्स्ट्रा डिजिटल बेनिफिट्स के दम पर यूजर्स को आकर्षित करता है। BSNL के 299 रुपए प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी, रोज 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।
वहीं, Vi के 299 रुपए प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, रोज 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाते हैं। इसके अलावा Vi अपने कुछ सर्किल में Hero Unlimited बेनिफिट्स जैसे Weekend Data Rollover, Data Delights और बिना अतिरिक्त शुल्क के रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Unlimited Night Data जैसी सुविधाएं भी देता है। ऐसे में अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी है, तो BSNL का प्लान बेहतर साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप एक्स्ट्रा डेटा फीचर्स और Vi का मजबूत नेटवर्क इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Vi का प्लान भी एक अच्छा ऑप्शन है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.