एशियन लीजेंड्स लीग में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ने वाली हैं। हाई वोल्टेज मुकाबला 2 अगस्त को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला जाएगा।
इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच टक्कर
भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को एशियन लीजेंड्स लीग में भिड़ने के लिए तैयार हैं। 20 ओवर के प्रारूप में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 19 हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें विभिन्न एशियाई देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक मंच पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कम समय में ही दुनिया के सबसे रोमांचक लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शुमार इस लीग को प्रशंसक “रिटायर्ड खिलाड़ियों का एशिया कप” भी कहते हैं।
टूर्नामेंट का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 2 अगस्त को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर पूरे एशिया के प्रशंसक अभी से ही माहौल बनाने में लगे हुए हैं। एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 में एशिया के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स जैसी फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी। लीग अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस टूर्नामेंट में केवल एशियाई देशों को ही भाग लेने की अनुमति होगी, जिससे यह प्रतियोगिता एशियाई क्रिकेट की विरासत, जुनून और प्रतिद्वंद्विता का सच्चा उत्सव बनेगी।
सीजन 2 में श्रीलंकाई दिग्गज तिषारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान के अलावा ऋषि धवन, मोहित शर्मा, असगर अफगान, दनुष्का गुणथिलका, नमन ओझा, शाकिब अल हसन सहित कई दिग्गज क्रिकेटर मैदान में नजर आ सकते हैं। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट का दुनियाभर में प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
इंडियन रॉयल्स
शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषि धवन, अंबाती रायुडू, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, शाहबाज नदीम, फैज फजल, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, शदाब जकाती, पवन नेगी
पाकिस्तान पैंथर्स
उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुर रहमान, सईद अजमल, राहत अली, कामरान अकमल, शर्जील खान, यासिर शाह, सामी असलम, शोएब मलिक, राना नईम अनवर, मोहम्मद इरफान, नवेद-उल-हसन, इमरान नजीर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.