1945 विलीज CJ-2A पहली बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस सिविलियन जीप थी, जिसे सेकंड वर्ल्ड वॉर की सैन्य विलीज MB से एडॉप किया गया था। इसे अब संग्राहक में रखी जाने वाली चीजों के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में रैंगलर के लिए JL-2A पैकेज के साथ, जीप ने अनिवार्य रूप से 1945 विलीज CJ-2A एक्सपीरियंस को अनलॉक किया है।
जीप रैंगलर JL-2A का एक्सटीरियर
जीप रैंगलर JL-2A के दो-डोर वाले वर्जन को स्टैंडर्ड तौर पर गोबी फिनिश मिलता है। यह ओरिजनल विलीज CJ-2A पर देखी गई हार्वेस्ट टैन फिनिश से मेल खाता है। फोर डोर वाले वर्जन में ’41 (ऑलिव ड्रेब ग्रीन) और ब्राइट व्हाइट, स्टिंग ग्रे, घोस्ट और जोस के कलर ऑप्शन हैं। जीप रैंगलर JL-2A की सबसे खास फीचर्स में से एक इसके जूस कलर के व्हीकल हैं। यह ओरिजनल विलीज CJ-2A के साथ देखे गए सनसेट रेड पहियों से काफी मेल खाता है।
इस कार के पहिए पर 33-इंच BFGoodrich KO2 ऑल-टेरेन टायर में लिपटे हुए हैं। जोस कलर के पहिए हल्के गोबी एक्सटीरियर पेंट के साथ एक शानदार कंट्रास्ट बनाते हैं। सामने और पीछे इस्तेमाल किए गए ऑरेंज टो हुक के साथ भी यही प्रभाव देखा जा सकता है। रेट्रो लुक के अलावा, जीप ने रैंगलर JL-2A के साथ कुछ फ्लेवर भी पेश किए हैं। इनमें आइकॉनिक 7 स्लॉट ग्रिल के लिए डार्क मैटेलिक ग्रे एक्सेंट शामिल है।
जीप रैंगलर JL-2A की इंटीरियर थीम
कार के अंदर विलीज CJ-2A से इंस्पायर्ड रैंगलर JL-2A प्रीमियम मटीरियर, यूनिक एक्सेंट, बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन और एक्सक्लूसिव डिटेल के साथ एक फ्रेश एक्सपीयिसंस प्रदान करता है। इसके मेन फीचर्स में नप्पा हेरिटेज टैन चमड़े से लिपटी सीटें शामिल हैं। नप्पा पुर इंस्ट्रूमेंट-पैनल मिड-बोल्स्टर भी ध्यान देने योग्य है। सेंटर कंसोल, निचले इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर पैनल पर रिच बाइसन ब्राउन लेदर का इस्तेमाल किया गया है।
केबिन में बोल्ड डेजर्ट ऑरेंज एक्सेंट स्टिचिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो SUV के जोस पेंटेड व्हील्स के समान है। रैंगलर JL-2A में एक खास विलीज-ओवरलैंड साटन क्रोम शिफ्टर पुराने पदक जैसा है। विलिस से एक और संबंध हेरिटेज-इंस्पायर्ड HVAC वेंट ग्राफिक्स के साथ लगाया किया गया है। इनमें एक तरफ 7-स्लॉट ग्रिल और दूसरी तरफ विलीज सिल्हूट की सुविधा है।
इसमें स्पेशल डिटेलिंग का उपयोग किया गया है जैसे कि एक स्पेशल रियर स्विंग गेट पट्टिका जो मूल CJ-2A डैशबोर्ड डेटा प्लेट कलाकृति को फिर से बनाती है। इसमें खेत और फैक्ट्री के दृश्य हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के युग में CJ-2A के प्राइमरी टास्क पर प्रकाश डालते हैं। रैंगलर JL-2A में कन्वीनियंस ग्रुप है, जिसमें रिमोट स्टार्ट, ऑटो-डिमिंग रियरव्यू मिरर और यूनिवर्सल गैराज डोर ओपनर जैसे फीचर्स शामिल हैं। अन्य खासियतों में इंटीग्रेटेड वॉशर के साथ फ्रंट ट्रेलकैम शामिल है।
इंजन में कोई चेंजेस नहीं मिलेंगे
विलीज CJ-2A से इंस्पायर्ड टच-अप के अलावा, SUV में कोई मैकेनिकल चेंजेस नहीं हैं। पावरट्रेन ऑप्शन में 3.6-लीटर पेंटास्टार V6 इंजन शामिल है, जो 285 hp और 352.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ऑफ-रोड फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग फ्रंट और रियर डिफरेंशियल, इलेक्ट्रॉनिक स्वे-बार डिस्कनेक्ट और रॉक-ट्रैक HD 4×4 सिस्टम शामिल हैं। 2027 जीप रैंगलर JL-2A की पैकेज कीमत $4,995 (करीब 4.78 लाख रुपए) है। यह अक्टूबर में ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.