आजकल के युवाओं में बोबा टी पीने का चलन काफी बढ़ चुका है। बोबा टी जिसको बबल टी के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी फैंसी रेस्टोरेंट या कैफे में इस ड्रिंक को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वैसे आज के समय में इसको ट्रेड भी माना जाता है।
हालांकि, इसके फायदे-नुकसान के बारे में कोई नहीं जानता है। इस ड्रिंक के बारे में बताएं, तो यह बबल वाली टी ताइवान की एक खास ड्रिंक है, जो कि शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। इसे आमतौर पर बनाने के लिए दूध और टैपिओका पर्ल्स का उपयोग किया जाता है। दुनिया भर में बोबा टी फेमस हो चुकी है। मार्केट में इसके कई सारे फ्लेवर उपलब्ध हैं।
बोबा टी के पोषक तत्व
हर एक Gen Z को बोबा टी बेहद पसंद है। इसमें विटामिंस और मिनरल्स बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फोलेट, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं। अब ऐसे में सवाल बनता है कि क्या बोबा टी सेहत के लिए फायदेमंद है। आइए आपको इस सवाल का जवाब देते हैं-
– दरअसल, बबल से बनने वाली यह टी कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसे पीने में तुरंत एनर्जी मिलती है, लेकिन शुगर अधिक होने के कारण डायबिटीज और मोटापे का खतरा अधिक हो जाता है।
– इतना ही नहीं, ग्रीन, ब्लैक और ओलोंग बोबा टी कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करती है।
– इसमें शुगर से भरपूर बोबा टी नॉन अल्कोहोलिक फैटी लीवर की बीमारी का खतरा को बढ़ा देती है।
– वैसे यह कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लंबे समय तक इस टी के सेवन से सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है।
– इसके सेवन से कैंसर को जोखिम बना रहता है।
बोबा टी के हेल्दी ऑप्शन क्या हैं?
– जब घर में बोबा टी तैयार करें तो शुगर का हेल्दी ऑप्शन को जरुर चुनें। इसमें नेचुरल स्वीटनर जैसे शहद या खजूर को डाला जाता है।
– वहीं, पिओका पर्ल्स की जगह चिया सीड्स,बूदाना या फ्रूट जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– फुलक्रीम दूध के स्थान पर बादाम, ओट मिल्क या सोया मिल्क डाल सकते हैं। वैसे ये उनके लिए बेस्ट है, जो डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है।
– यदि आप किसी रेस्टोरेंट या फैफे में इसको ऑर्डन कर रहे हैं, तो आप उनसे हेल्दी ऑल्टरनेटिव की बात की जा सकती है और फिर कभी-कभी शौक के तौर पर पी सकते हैं, यह इतनी नुकसानदायक नहीं होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.