ऐसा लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अब तक दो मैच हो चुके हैं और पहले दोनों मुकाबले हारकर पाकिस्तानी टीम सीरीज हार चुकी है। इस बीच पाकिस्तान टीम को वो दिन भी देखना पड़ा है, जो उसने साल 1987 के बाद कभी नहीं देखा था। अब पाकिस्तानी टीम टेस्ट में जीतने से ज्यादा मैच हार चुकी है। ये सब बाबर आजम की कप्तानी में हुआ है।
इंग्लैंड में मौजूदा सीरीज में चार पारियां खेल चुकी है पाकिस्तानी टीम, एक भी बार आंकड़ा नहीं गया 200 के पार
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 194 रन से हरा दिया। खास बात ये है कि पाकिस्तानी टीम अब चार पारियां खेल चुकी है, लेकिन एक भी बार 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 117 रन बनाए और दूसरी पारी में केवल 135 रन पर आउट हो गई। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम 110 रन ही बना सकी और दूसरी पारी में 194 रन बनाए।
जीते हुए टेस्ट मैचों से ज्यादा हार चुकी है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
इस बीच पाकिस्तानी टीम जीत से ज्यादा मैच हार चुकी है। ये आंकड़ा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच हराने के बाद सामने आया है। पाकिस्तान ने अब तक अपने टेस्ट इतिहास में 473 मैच खेलकर 153 जीते हैं और 154 मैच टीम हार चुकी है। यानी जीते से ज्यादा मैच हारे गए हैं। 166 मैच ड्रॉ रहे हैं, यानी इनका कोई रिजल्ट नहीं आ सका है। इससे पहले साल 1987 में जब पाकिस्तन और इंग्लैंड के बीच ओवल में टेस्ट खेला गया था, तब मैच ड्रॉ हो गया था। तब पाकिस्तानी टीम 170 टेस्ट खेलकर 39 मैच जीत चुकी थी और 40 हार चुकी थी। इसके बाद अब जाकर फिर से टीम को ऐसा दिन देखना पड़ा है।
बाबर आजम बतौर कप्तान आए हैं टीम में वापस
इस वक्त एक बार फिर से बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया है। सीरीज का पहला मैच वे चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे, तब सलमान अली आगा ने कप्तानी की थी। अब दूसरे मैच में बतौर कप्तान बाबर आजम की वापसी हुई तो भी मैच का रिजल्ट नहीं बदला और एक दफा फिर से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया 57 साल पुराना कीर्तिमान, धमाकेदार बल्लेबाजी से रचा इतिहास
जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतकर रचा इतिहास, तोड़ा एंड्र्यू स्ट्रॉस का रिकॉर्ड
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.