कौन लोग कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। NATS के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन अभ्यर्थियों के लिए ग्रेजुएशन उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ डेट 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण या कार्य अनुभव प्राप्त कर लिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
जानें आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल होनी चाहिए और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के तहत आयु में छुट दी जाएगी।
आवेदन फीस
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार को अलग-अलग वर्गों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये + जीएसटी शुल्क रखा गया है, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (महिला/ट्रांसजेंडर) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये + जीएसटी निर्धारित की है।
कितना स्टाइपेंड मिलेगा
इस भर्ती के लिए चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा, कोई भी अतिरिक्त भत्ता या अन्य सुविधा नहीं मिलेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.