आरजे महविश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिखर धवन के साथ एक फनी रील शेयर किया. इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म धुरंधर का म्यूजिक चल रहा है और स्क्रीन पर कैप्शन आता है-, ‘अगर तुम मुझसे उलझे तो देखो, ये मेरा भाई है.’
इसके बाद शिखर धवन एंट्री करते दिखाई देते हैं. वीडियो का अंदाज पूरी तरह मजाकिया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे तुरंत चहल से जोड़ना शुरू कर दिया. कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में मजेदार मीम्स शेयर किए और कहा कि महविश अब धवन को अपना ‘बड़ा भाई’ बनाकर चहल को चेतावनी दे रही हैं.
चहल और धवन की दोस्ती बनी चर्चा की वजह
युजवेंद्र चहल और शिखर धवन काफी अछे दोस्त हैं. दोनों कई बार साथ में फनी वीडियो बनाते नजर आ चुके हैं. क्रिकेट के बाहर भी दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत मानी जाती है. फैंस के इस रील को चहल से जोड़ने का वजह उनकी दोस्ती हो सकती है. हालांकि, वीडियो में कहीं भी चहल का नाम नहीं लिया गया और पूरा कंटेंट सिर्फ एंटरटेनमेंट के मकसद से बनाया गया लगता है.
यह भी पढ़ें- ‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के तलाक के बाद महविश का नाम चहल के साथ जोड़ा गया था. दोनों कई बार साथ नजर आए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई थीं. आईपीएल 2025 के दौरान भी महविश को चहल की टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते देखा गया था. हालांकि, दोनों ने हमेशा यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
सोशल मीडिया अनफॉलो के बाद बढ़ीं चर्चाएं
हालांकि, चहल और महविश ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद इंटरनेट पर दोनों के बीच दूरी की चर्चाएं शुरू हो गईं. महविश के कुछ पोस्ट को भी फैंस ने चहल से जोड़कर देखा. अब शिखर धवन के साथ वायरल हो रही नई रील ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं को तेज कर दिया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.