इस नियुक्ति से अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण तथा सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के बाद मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भिन्न-भिन्न 1076 पदों पर नई नियुक्ति होने वाली है।
जाने पूरी डिटेल्स
इन नियुक्ति को जल्दी पूरा करने के लिए विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) को भेजी है। विभाग के मुताबिक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के छह, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय या निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) के आठ, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 524 और छात्रावास प्रबंधक के 37 पद शामिल हैं।
स्कूल का भी होगा निर्माण
आपको बताते चलें कि, कक्षी नौवीं से 12वीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवसीय विद्यालय का निर्माण इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में दो दरभंगा और किशनगंज में ऐसे आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर जिले में आवासीय विद्यालय का भवन निर्माण पूरा हो गया है। राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरु हो गए हैं। बहुत जल्द ही मदरसों में यह सुविधा शुरु होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.