वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पूरी उम्मीद है कि उनकी टीम भारत को चुनौती दे सकती है. आज 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. शाई होप का भारत में व्यक्तिगत वनडे बल्लेबाजी रिकॉर्ड बहुत बेहतरीन है. मगर होप के दावे तब फीके पड़ते नजर आते हैं, जब वे आंकड़े सामने आते हैं कि 2025 के बाद वेस्टइंडीज केवल 6 वनडे मुकाबले जीत पाई है.
भारत ODI टीम रैंकिंग में नंबर-1 है. शाई होप ने भी टीम इंडिया का लोहा माना और कहा कि भारतीय टीम को उसी के घर में जाकर हराना बहुत मुश्किल है. टीम इंडिया ने ऐसा दबदबा बनाकर रखा है कि वनडे में पिछले 18 मुकाबलों में वेस्टइंडीज केवल 2 बार जीत पाया है.
शाई होप ने माना भारत का लोहा
रविवार को पहले वनडे मैच से पूर्व कप्तान शाई होप ने कहा, “भारत के साथ उसी के घर पर खेलना चुनौतीपूर्ण होता है. हमें इस बात को अपनाना और अच्छी तरह समझना चाहिए. जब आप यहां आते हैं तो आपको सबसे उच्च स्तरीय क्रिकेट खेलने की उम्मीद करनी चाहिए. यही चुनौती बताएगी कि हम एक टीम के तौर पर कहां खड़े हैं. किसी भी टीम के घर में जाकर खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमें ऐसी चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा.”
वेस्टइंडीज का वनडे रिकॉर्ड पिछले कुछ समय में बहुत खराब रहा है. साल 2026 में कैरेबियाई टीम सिर्फ 2 जीत दर्ज कर सकी है. वहीं साल 2025 से लेकर अब तक वेस्टइंडीज ने 22 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन जीते सिर्फ 6 हैं. भारत के खिलाफ भी उसका रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है. 2019 से लेकर अब तक वेस्टइंडीज की टीम, भारत को वनडे में सिर्फ 2 बार हरा सकी है.
भारत आकर खेलना…
शाई होप ने कहा कि भारत आकर खेलना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है. होप ने कहा कि जब वे अपने करियर के शुरुआती दिनों में थे तब भारत आकर वो खुद से अच्छा करने की बहुत उम्मीद रखते थे. वो जानना चाहते थे कि भारतीय परिस्थितियों में वो व्यक्तिगत तौर पर कैसा कर पाते हैं.
शाई होप ने भारत में 14 वनडे पारियों में बल्लेबाजी की है, जिनमें उन्होंने 74.10 के शानदार औसत से 741 रन बनाए हैं. होप ने भारत आकर 3 शतक और 3 फिफ्टी भी लगाई हैं.
यह भी पढ़ें:
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.