हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐन हैथवे अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके इस खबर को कन्फर्म किया। इस खास पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बेबी, मैं तुम्हारी हूं।’
वीडियो में अनोखे अंदाज में दिखाया बेबी बंप
शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस शुरुआत में अपने पेट पर हाथ रखे हुए कैमरे के सामने आती हैं। अगले ही सेकंड, वह अपना हाथ हटाकर फैंस को अपना बेबी बंप दिखाती हैं और फिर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने से तेज़ी से हट जाती हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Spider-Man: Brand New Day New Trailer: हल्क से टक्कर लेते नजर आए Tom Holland, भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म
समर ब्रेक के दौरान आई गुड न्यूज
हैथवे की प्रेग्नेंसी की यह खबर तब आई है जब वह अपनी लगातार पांच फिल्मों की शूटिंग और काम पूरा करने के बाद एक छोटा सा समर ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं। उनकी ये पांचों फिल्में या तो थिएटर्स में रिलीज हो चुकी हैं या फिर इसी साल रिलीज होने वाली हैं।
2012 में हुई थी शादी, पहले से हैं दो बेटे
प्रिंसेस डायरीज जैसी सुपरहिट फिल्म की एक्ट्रेस ऐन हैथवे ने साल 2012 में एडम शुल्मन से शादी की थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने अपना परिवार आगे बढ़ाया। साल 2016 में उन्होंने अपने पहले बेटे जोनाथन का दुनिया में स्वागत किया था और इसके ठीक तीन साल बाद, यानी 2019 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जैक को जन्म दिया था।
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.