Bigg Boss 20 House Interesting Facts: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो के कंटेस्टेंट्स पर अभी ऑफिशियली मुहर नहीं लगी है. लेकिन इस बार के सीजन को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी बीच अब घर की इनसाइड फोटोज ही नहीं बल्कि झलक सामने आई है. इस बार इसमें काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है. इस बार के सीजन में घर, घर कम बल्कि एडवेंचर ज्यादा लग रहा है, जिसमें पेड़-पौधे, पक्षी, जीव नजर आते हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘बिग बॉस 20’ के घर में छुपे हैं दो सीक्रेट
‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार काफी कुछ खास देखने के लिए मिलने वाला है. इस बार के घर में दो सीक्रेट छुपे हुए हैं, जिसमें रूम नंबर 20 भी है. इसमें बताया जा रहा है कि सरप्राइज छिपा हुआ है. ये सीजन शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा. इसके साथ ही ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर भी एक अनोखा सरप्राइज छुपा है.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ जो नहीं कर पाई वो इस मलयालम फिल्म ने कर दिया, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
‘बिग बॉस’ की थीम पर डिजाइन है सीजन 20 का घर
‘बिग बॉस 20’ का घर इसकी थीम पर डिजाइन किया गया है. मेकर्स ने अपनी कारीगरी के जरिए बताने की कोशिश की है कि यहां पर कुछ भी छुपा नहीं रहता है. घर की खासियत के बारे में बात की जाए तो इसमें चायदानी का सोफा से ऑक्टोपस का शतरंज खिलाड़ी बन जाना और घर के सदस्यों के इकट्ठा होने की जगह पर हॉट-एयर बैलून का डिजाइन बना हुआ है. घर की हर चीज को ऐसे डिजाइन किया गया है, जो काफी चौंकाने वाला है. इसकी हर चीज पर आकर नजरें टिक जाती हैं.
घर वालों को मिलेगा ‘वरदान’
‘बिग बॉस 20’ में इस बार काफी कुछ बदला हुआ है. शो में कंटेस्टेंट को डबल लाइफ मिलने वाली है, जिसे वरदान का नाम दिया गया है लेकिन इसी के साथ ही शो के घर में भी डबल ट्विस्ट है, जो कि शो के शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा. कुछ भी ‘बिग बॉस 20’ का घर इस बार एडवेंचर के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो अभी तक के सीजन से काफी अलग और मजेदार लगता है.
यह भी पढ़ें: रोमांस से थ्रिल तक, zee5 पर तेलुगु फिल्मों को मेला, रिलीज होंगी 7 मूवीज
‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
इसके साथ ही अगर ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की जाए तो इसमें कई इंटरेस्टिंग नाम दिखाई देने वाले हैं, जो टीवी, फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड के भी जाने-माने नाम हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कनिका मान, अमान गांधी, गुल्लू, माही विज, आरिश्फा खान, युंग दसा, रोहिद खान, खुशी दुबे, रिति तिवारी, काजी तौकीर, जायन इबाद खान, उदिति सिंह, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, रिया अहीर और लवप्रीत गिल जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं.
कब और कहां देख सकते हैं ‘बिग बॉस 20’ का ग्रांड प्रीमियर?
बहरहाल, रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ग्रांड प्रीमियर के बारे में बात की जाए कि इसे आप कब और कहां देख सकते हैं तो शो का ग्रांड प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 रविवार को रात 9 बजे ऑनएयर किया जाएगा. शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे देख सकते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.