भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने ‘बिग बॉस-20’ के एक एपिसोड में भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का पुराना किस्सा याद किया. इसमें उन्होंने बताया कि फिल्म के एक फाइट सीन की वजह से शूटिंग करीब 6 घंटे तक रुकी रही थी.
आम्रपाली ने सुनाया मजेदार किस्सा
दरअसल, शो के दौरान अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के एक फाइट सीन के दौरान रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच बहस हो गई थी. दोनों इस बात पर अड़ गए थे कि पहला मुक्का कौन मारेगा, और इसी वजह से शूटिंग करीब 6 घंटे तक रुकी रही थी.
किस्सा शुरू करने से पहले आम्रपाली ने कहा, मैं आपको एक कहानी सुनाती हूं. आप सब हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे. उन्होंने याद किया कि रवि किशन और मनोज तिवारी फिल्म में दुश्मन का रोल कर रहे थे और उन्हें एक फाइट सीक्वेंस शूट करना था. पूरे दिन की शूटिंग एक आसान से सवाल पर रुकी रही, कि पहले कौन दूसरे को मुक्का मारेगा?
ये भी पढ़ें:-दूसरे मंगलवार भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने जमाई धाक, 5 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
आम्रपाली ने आगे कहा, मनोज भैया ने उस सीन का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें लेने आई है. तो पुलिस पहले मारेगी और रवि भैया ने कहा कि जब पिछले डायलॉग में ही यह तय हो गया है कि यह मेरा एरिया है, तो कोई मुझे कैसे मारेगा?
दिनेश लाल यादव ने निकाला हल
आखिरकार इस रुकावट ने दिनेश लाल यादव को एक सॉल्यूशन के साथ आगे आने पर मजबूर किया. अभिनेत्री ने कहा, फिर दिनेश जी बीच में आए और उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि दोनों मनोज और रवि, तुम दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए मुक्का उठाओ और तब तक मैं तुम्हें बचाने के लिए बीच में आऊंगा.
आम्रपाली ने बताया कि लगभग छह घंटे की शूटिंग के बाद यह तय हुआ था कि पहला मुक्का दिनेश लाल यादव खाएंगे, उसके बाद ही फाइट सीन शुरू होगा. भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का निर्देशन हैरी डब्ल्यू फर्नांडिस ने किया था.
साल 2011 में रिलीज हुई एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके अलावा, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े और रिंकू घोष ने अहम रोल में थी.
ये भी पढ़ें:- बादशाह ने दिया था ईशा रिखी को धोखा? कहा- फिजिकल और इमोशनल सब तरह की चीटिंग झेली
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.