एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मैदान के बाहर स्थिति गर्म होती दिख रही है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने एशियन हॉकी फेडरेशन से टूर्नामेंट के मुकाबले भारत से बाहर किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की है। पाकिस्तान ने भारत की यात्रा करने से इनकार करते हुए मौजूदा द्विपक्षीय परिस्थितियों और सुरक्षा स्थिति का हवाला दिया है। हालांकि, हॉकी इंडिया ने साफ कर दिया है कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पंजाब के मोहाली और जालंधर में होना है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत 6 टीमें हैं। अन्य टीमों में बांग्लादेश, ओमान, चीन, जापान और कोरिया शामिल हैं।
पाकिस्तान ने AHF से क्या कहा?
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अंतरिम अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने बुधवार को बयान जारी कर एशियन हॉकी फेडरेशन से टूर्नामेंट को पूरी तरह न्यूट्रल वेन्यू पर स्थानांतरित करने या कम से कम पाकिस्तान के सभी मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का अनुरोध किया।
वानी ने कहा कि यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा संवेदनशील द्विपक्षीय परिस्थितियों और सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया है। उनके मुताबिक, पाकिस्तान का उद्देश्य अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित और उचित माहौल सुनिश्चित करना है, ताकि टीम टूर्नामेंट में पूरी तरह हिस्सा ले सके।
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने साथ ही कहा कि वह एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रतिबद्ध है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के पक्ष में है। वानी ने कहा कि पाकिस्तान मैदान पर भारत समेत सभी FIH सदस्य देशों का सामना करने के लिए तैयार है और खेल को राजनीति से अलग रखने के सिद्धांत का समर्थन करता है। हमें पूरी उम्मीद है कि एशियन हॉकी फेडरेशन, टूर्नामेंट में पाकिस्तान की बिना किसी रुकावट और पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यूट्रल वेन्यू के हमारे सम्मानजनक प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगा।
हॉकी इंडिया ने किया अनुरोध खारिज
पाकिस्तान की मांग पर हॉकी इंडिया के महासचिव और एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। उन्होंने PTI से कहा कि वेन्यू बदलने के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। पहले भी पाकिस्तान ऐसा कर चुका है। अगर वे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें भारत आना होगा।
भोला नाथ सिंह के मुताबिक, टूर्नामेंट के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है तो उसे भारत आकर खेलना होगा। पाकिस्तान के अपने रुख पर कायम रहने की स्थिति में संभावित विकल्प को लेकर पूछे जाने पर भोला नाथ सिंह ने कहा कि बांग्लादेश और ओमान की दो टीमें ऐसी हैं, जो पाकिस्तान की जगह ले सकती हैं।
पहले भी भारत आने से पीछे हट चुका है पाकिस्तान
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत में होने वाली हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को लेकर सुरक्षा चिंताएं जताई हैं। पिछले साल पाकिस्तान ने तमिलनाडु में आयोजित FIH जूनियर वर्ल्ड कप और एशिया कप से भी हटने का फैसला किया था। दोनों मौकों पर सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता जताई गई थी।
(PTI Inputs)
यह भी पढ़ें:
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के शेल्टन को हराकर जीता US ओपन 2026 का खिताब
साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम कितनी तैयार? सुमित नागल ने बताया गेम प्लान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.