Xiaomi ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। Xiaomi 17T, Redmi Note 15, Redmi 15 5G, Redmi 15C और Redmi 15A समेत कई फोन अब 5000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। अब इतनी है नई कीमत।
Xiaomi 17T हुआ 5000 रुपए महंगा
Xiaomi के प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T के दोनों वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 12GB + 256GB मॉडल, जो पहले 59,999 रुपए में मिल रहा था, अब 64,999 रुपए का हो गया है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपए से बढ़कर 69,999 रुपए हो गई है।
Redmi Note 15 भी हुआ महंगा
Redmi Note 15 के दोनों वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 8GB + 128GB वेरिएंट अब 28,999 रुपए में मिलेगा, जबकि 8GB + 256GB मॉडल की नई कीमत 31,999 रुपए हो गई है।
Redmi 15 5G की नई कीमत
Redmi 15 5G के सभी वेरिएंट 1,000 रुपए महंगे हो गए हैं। 6GB + 128GB मॉडल अब 21,499 रुपए, 8GB + 128GB वेरिएंट 23,499 रुपए और 8GB + 256GB वेरिएंट 25,499 रुपए में मिलेगा। यह बढ़ोतरी पूरे लाइनअप पर लागू की गई है।
Redmi 15C और Redmi 15A पर भी असर
Redmi 15C के 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट 1,500 रुपए महंगे हो गए हैं, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 500 रुपए बढ़ी है। दूसरी ओर Redmi 15A के 4GB + 64GB मॉडल पर 1,000 रुपए, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट पर 1,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.