भारतीय ग्राहकों के बीच बजाज के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो एक बार फिर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
चौथे नंबर पर रही पल्सर 125
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर 160 + 200 NS रही। बजाज पल्सर 160 + 200 NS ने इस दौरान 83 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 32,100 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज प्लैटिना रही। बजाज प्लैटिना ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,621 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर 125 रही। पल्सर 125 ने इस दौरान 47 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 26,288 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। बता दें कि मई, 2026 में पल्सर 125 ही कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही थी।
सातवें नंबर पर रही ट्राइंफ 350
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज पल्सर 150 रही। पल्सर 150 ने इस दौरान 46 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 8,630 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज पल्सर 220 रही। पल्सर 220 ने इस दौरान 99 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,501 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में ट्राइंफ 350 रही। ट्राइंफ 350 को इस दौरान कुल 4,692 नए ग्राहक मिले।
दसवें नंबर पर रही सीटी 100
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर केटीएम ड्यूक 250 रही। केटीएम ड्यूक 250 ने इस दौरान 73 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,776 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में केटीएम ड्यूक 200 रही। केटीएम ड्यूक 200 ने इस दौरान 49 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,321 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज सीटी 100 रही। बजाज सीटी 100 ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,694 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
141 यूनिट बिकी ट्राइंफ 400
दूसरे मॉडल्स की बात करें तो पल्सर 350 की 1,887 यूनिट्स, फ्रीडम CNG की 1,737 यूनिट्स, ड्यूक 350 की 1,309 यूनिट्स, डोमिनार 350 की 1,293 यूनिट्स और एवेंजर 220 की 1,196 यूनिट्स बिकीं। युलू वर्जन 3.0x को 950, केटीएम ड्यूक 390 को 816 और डोमिनार 250 को 628 ग्राहक मिले। वहीं, 96 पर्सेंट की गिरावट के साथ ट्राइंफ 400 की केवल 141 यूनिट बिकीं। इसके अलावा, एवेंजर 180, हुस्कवर्ना, डोमिनार 400 और पल्सर NS400Z की जून 2026 में शून्य (0) यूनिट बिक्री दर्ज हुई। ओवरऑल बिक्री 12 पर्सेंट बढ़कर 1,66,956 यूनिट तक पहुंच गई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.