यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए जो गरीब हैं और आर्थिक तंगी की वजह से हायर एजुकेशन पूरी नहीं कर पाती हैं। खास बात यह है कि यह स्कॉलरशिप छात्राओं के 10वीं या 12वीं के अंकों या मेरिट के आधार पर नहीं दी जाती।
हर साल मिलेगी 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को उनके ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल 30000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि छात्राओं को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी। फाउंडेशन के अनुसार, स्कॉलरशिप के आवेदन की प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। छात्राओं ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों नियमित छात्रा के रूप में किसी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से पास की हो। इसके अलावा, छात्रा ने 2 से 5 साल की अवधि वाले किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया हो। यह कोर्स भारत में किसी सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय से किया जा सकता है।
ऐसे करें अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.azimpremjifoundation.org पर जाएं।
- यहां ‘Register New Applicants Cohort 2026’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।
- फिर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- वैध बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म को सेव करके सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
आवेदन करते समय छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
बैंक अकाउंट की जानकारी
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
कॉलेज में एडमिशन का प्रमाण
इस फॉर्मेट में करें डॉक्यूमेंट्स
दस्तावेज PDF, PNG या JPG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। प्रत्येक फाइल का साइज 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए। पात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे 31 अगस्त 2026 की अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन सबमिट करने के बाद भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी भी सुरक्षित रख लें।
कितनी छात्राओं को मिलेगा लाभ?
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हर साल करीब 2.50 लाख छात्राओं को इस स्कॉलरशिप के जरिए सपोर्ट करता है।यह संख्या बताती है कि योजना का दायरा कितना बड़ा है और कितनी बेटियों को इससे फायदा मिल रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.