ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि अब टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने का सही समय आ गया है। उन्होंने ओपनर और नंबर तीन पर विकल्प आजमाने की सलाह दी है।
रिकी पोंटिंग ने नए खिलाड़ियों को मौका देने की सलाह
रिकी पोंटिंग ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि अब टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बतौर कप्तान या खिलाड़ी वह बदलाव के पक्ष में नहीं और टीम को एक साथ रखना चाहते हैं लेकिन मुश्किल समय आने पर किसी को बाहर करना होता है। सलामी बल्लेबाज और नंबर तीन पर नए खिलाड़ियों को आजमाने की ओर इशारा किया है। रिकी पोंटिंग ने चैनल 7 से बातचीत में कहा, ”मुझे लगता है कि समय आ गया है कि उनको बदलाव करने होंगे। मैं पिछले साल के अंत में कह चुका था कि कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए टीम को फिर से बनाने का यही आदर्श समय था। कप्तान या खिलाड़ी के रूप में मैं बदलाव चाहने वाला आखिरी रहूंगा। मैं हमेशा समूह (टीम) को एक साथ बांधकर रखना चाहता था इसलिए स्थिति इतनी खराब हो जानी चाहिए कि मैं कहूं कि किसी को टीम से बाहर कर देना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, ”सलामी बल्लेबाज और तीसरे नंबर पर नए खिलाड़ियों को लाने से वो ज्यादा कुछ खोने वाले नहीं थे या बहुत कम खोते।” बांग्लादेश की पहली पारी में महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाने वाले मेहदी हसन मिराज ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर उसे 284 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया केवल 56 रन की बढ़त ही हासिल कर पाया।
बांग्लादेश के कप्तान शांतो जीत से हुए खुश
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, ”किसी भी प्रारूप में बांग्लादेश की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। हम भविष्य में कुछ खास करेंगे।” बांग्लादेश में भी इस जीत का जमकर जश्न मनाया जा रहा है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भी शंटो को वीडियो कॉल करके टीम को बधाई दी। शांतो ने कहा, ”हमारे लिए यह विशेष पल है और मुझे पूरा विश्वास है कि स्वदेश में भी लोग इसका जश्न मना रहे होंगे। हमें ऐसे पल बहुत कम मिलते हैं इसलिए हमें इसका पूरे दिन भर जश्न मनाना चाहिए।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.