फ्लाईदुबई के विमान में को-पायलट के हमले के बावजूद भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मछार ने सूझबूझ से प्लेन क्रैश होने से बचा लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग कराकर 174 लोगों की जान बचाई। पीएम मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन मछार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है।
इसे भी पढ़ें: दुश्मन का पीछा करके…प्लेन हाइजैक की कोशिश के बाद इजरायल की कसम
वहीं इस घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छार की हालत स्थिर बताई जा रही है। इंडियन एंबेसी के मुताबिक उनका सऊदी अरब के तबुक शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूतावास और जद्दा स्थित इंडियन काउंसिलेट उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं। घटना की जांच अभी जारी है। अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। 30 सितंबर को फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से इजराइल के तेलवी के लिए रवाना हुई थी। विमान में कुल 174 लोग सवार थे। इनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि को पायलट ने कैप्टन स्मिथ मछार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान करीब 30 सेकंड में लगभग 14,000 फीट नीचे आ गया। विमान में पहले इमरजेंसी कोड 7700 भेजा गया। विमान से मतलब कि यह कोड भेजा गया। इसके बाद कुछ समय के लिए 7500 कोड भी भेजा गया जो विमान में हाईजैक का संकेत देता है। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की तरफ मोड़ा गया। इसी दौरान विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने कॉकपेट में पहुंचकर हमलावर को काबू करने की मदद की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Smit Machchhar की बहादुरी के कायल हुए Modi, Trump और Netanyahu, दुनियाभर के अखबारों ने की Indian Captain की जमकर तारीफ
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में मौजूद दूसरे फ्लाई दुबई पायलटों ने भी विमान को संभालने में मदद की। आखिरकार फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक प्लेन सुरक्षित उतरा और यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। घायल क्रू मेंबर्स को अस्पताल ले जाया गया। कैप्टन स्मिथ मछार इसी हमले में घायल हुए थे। अब सवाल आता है कि हमला करने वाला को पायलट कौन था और उसने क्यों ऐसा किया? इजराइयली अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को पायलट ओमान का नागरिक था। उसे सऊदी अरब में हिरासत में लिया गया है और वहीं जांच चल रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि को-पायलट ने कैप्टन मछार पर हमला करने के बाद कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश की। अभी तक आरोपी के मकसद की आधिकारिक पुष्टि हालांकि नहीं हुई है। घटना के बाद इजराइल ने भी अपने यहां आने वाले पायलटों की सिक्योरिटी चेकिंग बढ़ाने का फैसला किया है। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट में हुई इस घटना के बाद पायलटों की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया को और सख्त किया गया है। घटना के बाद यात्रियों को तबुक से इजराइल पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट्स का इंतजाम किया गया।
अन्य न्यूज़
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.