घर पर बना राजमा अगर अक्सर पतला हो जाता है और इसमें राजमा और पानी अलग-अलग दिखता है तो इसकी ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए आपको यहां बताई ट्रिक अपनानी चाहिए।
चावल का पानी डालें
राजमा की ग्रेवी को पतला करने के लिए थोड़े बहुत पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसमें नॉर्मल पानी डालने की जगह चावल का मांड डालें। चावल के पानी में मौजूद स्टार्च प्राकृतिक रूप से गाढ़ापन बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल से राजमा को गाढ़ा टेक्सचर मिलेगा और स्वाद में भी ये अच्छा बनेगा।
राजमा अच्छी तरह गलाएं
अगर राजमा पूरी तरह से पका हुआ नहीं होगा तो इसका टेक्सचर सही नहीं आएगा। राजमा को इतना पकाएं कि दाना उंगलियों से आसानी से दब जाए। अध पका राजमा गाढ़ी ग्रेवी नहीं देता। इसके पकने के बाद 2 से 3 चम्मच राजमा निकालकर अच्छी तरह मसलकर वापस ग्रेवी में मिला दें।राजमा को गाढ़ा करने के लिए ये सबसे आसान ट्रिक है।
ये ट्रिक आएगी काम
राजमा मसाला तैयार करने के लिए इसमें राजमा के उबले पानी का इस्तेमाल करें। राजमा का सारा पानी फेंकने के बजाय थोड़ा-थोड़ा डालें। इसमें स्टार्च होता है, जिससे ग्रेवी गाढ़ी बनती है। इसके अलावा राजमा डालने के बाद 15 से 20 मिनट धीमी आंच पर पकाने से ग्रेवी अपने-आप गाढ़ी होती जाती है। अगर समय कम है तो एक ट्रिक को अपनाएं इसके लिए राजमा में छोंक लगाकर दोबारा 4 से 5 सीटी लगा दें। कुकर ठंडा होने के बाद खोलें और स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर पाने के लिए इसमें थोड़ा घी मिला दें।
अपनाएं ये कुकिंग हैक
अगर राजमा बहुत ज्यादा पतला हो गया है तो इसे गाढ़ा करने के लिए आप एक कुकिंग हैक को अपना सकते हैं। इसके लिए थोड़ा बेसन भूनें और फिर इसे राजमा में मिला दें। कम से कम 5 मिनट तक पकाएं और फिर आप देखेंगे की राजमा गाढ़ा होने लगेगा।बेसन ना हो तो आप सत्तू भी भून कर डाल सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.