Apple Maps में भारत के लिए Transit सपोर्ट उपलब्ध होना शुरू हो गया है, जिससे यूजर्स पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूट, डिपार्चर टाइम और कनेक्शन देख सकेंगे। आइए इस बारे में बताते हैं।
रियल-टाइम में मिल सकती है यात्रा की जानकारी
Transit फीचर की सबसे खास बात यह है कि Apple Maps सपोर्टेड सेवाओं के लिए रियल-टाइम ट्रांसपोर्ट इन्फॉर्मेशन भी दिखा सकता है। इसमें बस या ट्रेन की मौजूदा स्थिति और सर्विस में आने वाली रुकावटों की जानकारी शामिल हो सकती है। इसके अलावा, यूजर्स को अपने स्टॉप के पास पहुंचने पर अलर्ट भी मिल सकते हैं, जिससे सफर के दौरान स्टेशन या बस स्टॉप छूटने की संभावना कम होगी।
Transit Nearby से आसान होगी रोजाना की यात्रा
Apple Maps में Transit Nearby ऑप्शन भी काम का साबित हो सकता है। इसके जरिए यूजर्स अपने आसपास उपलब्ध पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं और उनके डिपार्चर टाइम की जानकारी देख सकेंगे। साथ ही, ऐप प्रमुख ट्रांजिट लाइन्स को एक अलग मैप मोड में दिखा सकता है। इस तरह यूजर्स अपनी यात्रा को किसी खास departure या arrival time के अनुसार भी प्लान कर सकेंगे। रोजाना इस्तेमाल होने वाली बस या ट्रेन लाइनों को पिन करने की सुविधा भी Transit एक्सपीरियंस को ज्यादा सुविधाजनक बना सकती है।
पेमेंट की सुविधा भी आ सकती है काम
Apple Maps Transit कुछ देशों और चुनिंदा ट्रांसपोर्ट सिस्टम में ट्रांजिट पेमेंट सपोर्ट भी प्रदान करता है। उपलब्ध सुविधा के आधार पर यूजर्स Apple Pay, Apple Wallet में compatible transit card जोड़कर या संबंधित ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के ऐप के जरिए भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, भारत में यह सुविधा किन शहरों और ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के लिए उपलब्ध होगी, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। संकेत मिले हैं कि Apple Pay भी भारत में लॉन्च हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.