POCO भारत में 4 सितंबर को अपने दो नए स्मार्टफोन POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। दोनों फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी 9000mAh और 10000mAh तक की बड़ी बैटरी हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, POCO X8 Power 5G में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने से फोन को कम समय में चार्ज करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड से जुड़े सभी डीटेल्स की बाकी जानकारी कंपनी लॉन्च के दौरान ही शेयर करेगी।
POCO X8 5G में भी होगी बड़ी बैटरी
POCO X8 5G को भी बैटरी के मामले में एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है। चर्चा है कि इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन नॉर्मल यूजेस के अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और लंबे समय तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट अभी शेयर नहीं की है।
POCO X8 Power 5G के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है।
इसके अलावा फोन में बेहतर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल सकती है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बना सकता है।
POCO X8 5G में क्या मिल सकता है?
POCO X8 5G में भी बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लॉन्च से पहले कैमरा सेंसर और अन्य हार्डवेयर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.