मानसून के दौरान शिमला, मनाली, दार्जिलिंग, ऊटी, मुन्नार और नैनीताल जैसी जगहों पर भी इन पैकेज के जरिए मस्त घूमा जा सकता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं मानसून के समय घूमने का शानदार पैकेज।
IRCTC के अगस्त टूर पैकेज से सिक्किम जाएं घूमने
बारिश के मौसम में सिक्किम का नजारा देखने लायक होता है। अगस्त के महीने में यदि आप भी सुंदर पहाड़ी और बदलों के बीच खोना चाहते हैं, तो आप सिक्किम टूर पैकेज जरुर बुक करें। यहां के खूबसूरत झरने, हरे-भरे पहाड़ और करीब से उड़ते हुए बादल आपको देखने को मिल जाएंगे। वैसे यह जगह प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है, इसके साथ ही यहां पर शांति काफी देखने को मिलती है।
पैकेज की डिटेल्स
– पैकेज का नाम SIKKIM SILVER
– पैकेज कोड: EHH121
– समय: 5 रातें/6 दिन
– पैकेज की शुरुआत: बागडोगरा / न्यू जलपाईगुड़ी
– डेस्टिनेशन (घूमने की जगहें): दार्जिलिंग / गंगटोक / कलिम्पोंग
– पैकेज की शुरुआत: 03 अगस्त 2026
– यात्रा कैसे होगी? बस
सिक्किम टूर पैकेज फीस क्या है?
गौरतलब है कि सिक्किम में गाड़ियों का किराया काफी ज्यादा होता है, ऐसे में आप पैकेज से जाएंगी ,तो आपको काफी फायदा मिलेगा। इस पैकेज में आपको 5 रातें/6 दिन के लिए होटल, घूमना-खाना और इंश्योरेंस जैसी तमाम सुविधाएं इसमें शामिल है। वैसे आप अलग बुक करेंगी तो आपको काफी महंगा पड़ सकता है।
पैकेज फीस
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस ₹29,350 है।
– 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति ₹22,700 है।
– 4 लोगों का ग्रुप: ₹22,500 प्रति व्यक्ति
– 6 लोगों का ग्रुप: ₹18,610 प्रति व्यक्ति
Deluxe कैटेगरी
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर ₹37,350 प्रति व्यक्ति फीस होगी।
– 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर ₹28,700 प्रति व्यक्ति फीस देनी होगी।
– 4 लोगों का ग्रुप: ₹30,500 प्रति व्यक्ति
-6 लोगों का ग्रुप: ₹26,610 प्रति व्यक्ति
सिक्किम पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
दरअसल, पिक-सीजन के मुकाबले प्रति व्यक्ति 8000 से 10,000 रुपये की सीधी बचत देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त कई जगहों के लिए परमिट बनवाना पड़ता है। इस पैकेज को बुक करने से ट्रांसपोर्ट और होटल का मैनेजमेंट टूर कंपनी करती है। इसलिए आपका समय और मेहनत दोनों ही बच जाएंगे।
– होटल प्रति व्यक्ति के अनुसार है।
– जहां भी आप इस पैकेज में घूमने जाएंगे, वहां आप शेयरिंग वाहन से जाएंगे।
– नाश्ता और रात का भोजन शामिल है।
– इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.