रामायणम भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. दो पार्ट्स में बनने वाली ये ग्लोबल फिल्म शानदार विजुअल्स, बेहतरीन कहानी और दमदार स्टारकास्ट के साथ इस महाकाव्य को पहले कभी न देखे गए भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने वाली है. हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर पूरे देश में जबरदस्त पसंद किया जा रहा है. हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है. इसी बीच रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी ट्रेलर की खुलकर सराहना की है.
रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने की फिल्म की तारीफ
एक इंटरव्यू के दौरान शिव सागर ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे ये काफी पसंद आया. पहले जो प्रमोशनल एसेट आया था, उसमें मुझे लगा था कि ग्राफिक्स फिल्म के बजट के हिसाब से नहीं हैं. लेकिन ट्रेलर देखने और पूरी स्टारकास्ट को देखने के बाद मैं काफी इंप्रेस हुआ हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि रावण के किरदार में यश शानदार लग रहे हैं. साई पल्लवी भी सीता के किरदार पर बिल्कुल फिट बैठती हैं, खासकर उनका बोलने का अंदाज और डायलॉग डिलीवरी. कुल मिलाकर फिल्म बहुत भव्य लग रही है.’
ये भी पढ़ेंः ‘जना नायकन’ ने 8वें दिन कमल हासन की ‘विक्रम’ के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
शिव ने आगे कहा , ‘मुझे लगता है कि ये फिल्म पूरी दुनिया के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. अगर ये भारतीय पौराणिक कथाओं, संस्कृति और फैंटेसी को दुनियाभर तक पहुंचाने में सफल होती है, तो ये बहुत अच्छी बात होगी और इससे पूरे भारतीय सिनेमा को फायदा मिलेगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘पुष्पक विमान को जिस तरह से दिखाया गया है, वह भी काबिल-ए-तारीफ है. मुझे बाघ के रथ पर शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) की एंट्री भी काफी पसंद आई.’
फिल्म की कास्ट
दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक रामायण की कहानी को नए और भव्य अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी निर्देशक नितेश तिवारी ने की है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे. सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.
कब होगी रिलीज?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. ये दो पार्ट में बनने वाली फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी. रामायणम: पार्ट 1 दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि रामायणम: पार्ट 2 दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी. गौरतलब है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म का निर्माण बड़े स्केल पर किया जा रहा है. इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ है. फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 75 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रचने जा रही है.
ये भी पढ़ेंः 9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी ‘मुसाफिर कैफे’ की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.