साल 2025 की सुपरहिट फिल्म सैयारा के गानों ने चार्टबस्टर लिस्ट में खूब धूम मचाई थी, जिनकी धुन मशहूर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने तैयार की थी। हाल ही में, फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा किया।
उन्होंने कहा कि इस ब्लॉकबस्टर टाइटल ट्रैक को बनाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी थी, लेकिन उन्हें इस गाने के लिए 8 लाख रुपये की रॉयल्टी नहीं मिली। तनिष्क ने यह भी कहा कि प्रोडक्शन हाउस से मिली मामूली रकम लाइव रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग में ही खर्च हो गई और आखिर में उनके हाथ में सिर्फ जीरो रुपये बचे।
इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को बताया अपनी प्रेरणा, Ramayana के ‘राम’ का बचपन से संजोया चेहरा
यश राज फिल्म्स ने दावों को किया खारिज
तनिष्क बागची का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया। इस विवाद पर तुरंत कदम उठाते हुए यश राज फिल्म्स ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अपनी सफाई दी। मेकर्स ने साफ तौर पर कहा कि कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक सारी पेमेंट पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह गाना तीन कंपोजर्स तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी के सहयोग से बना था और गाने की रॉयल्टी को तीनों के बीच बराबर बांटा गया है। मेकर्स के इस बयान के सामने आते ही तनिष्क बागची ने अपना वह विवादित पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 में बवाल, Shreya Kalra ने Ram Kapoor पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- Kiss करने की…
विवाद में कूदे अमाल मलिक, सिस्टम पर उठाए सवाल
अब ‘सैयारा’ के इस रॉयल्टी विवाद में मशहूर सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक भी शामिल हो गए हैं। अमाल मलिक ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भड़ास निकाली और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग आज 10 साल की देरी से जाग रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह इतने सालों से अकेले इस सिस्टम और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे, तब बाकी के लोग कहां छिपे थे?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.