मार्शल आर्ट के बेहतरीन योद्धा ब्रूस ली का 20 जुलाई को निधन हो गया था। उनको मार्शल आर्ट में माहिर माना जाता था। मार्शल आर्ट के अलावा ब्रूस ली फिल्मों में भी सक्रिय रहे। वह रोजाना इसकी प्रैक्टिस किया करते थे। इस कारण ब्रूस ली मार्शल आर्ट में पूरी तरह से माहिर हो चुके थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर ब्रूस ली के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
सैन फ्रांसिस्को में 27 नवंबर 1940 को ब्रूस ली का जन्म हुआ था। उनके बचपन का नाम ली जुन-फैन था। वह बचपन से ही मार्शल आर्ट की ओर आकर्षित थे और इसमें कुछ बड़ा करना चाहते थे। 18 साल की उम्र में उन्होंने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। यूनिवर्सिटी की फीस भरने के लिए उन्होंने लोगों को कुंग फू सिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच साल 1962 को ब्रूस ली ने एक फाइट की, जिसमें उन्होंने 11 सेकेंड के अंदर अपने विरोधी को 15 पंच मार दिए।
इसे भी पढ़ें: Geeta Dutt Death Anniversary: महज 42 की उम्र में दुनिया छोड़ गई गीता दत्त, झेला Stardom का दर्द
ब्रूस ली का करियर
वहीं ब्रूस ली अपनी दो उंगलियों से पुश अप लगा लेते थे। ब्रूस ली की किक की रफ्तार इतनी तेज होती थी कि शूटिंग के दौरान एक शूट को 34 फ्रेम स्लो करना पड़ता था। वह 18 की उम्र में 20 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके थे। अपनी फिल्मों में ब्रूस ली के कई मार्शल कलाकारों के साथ काम किया, जो बाद में बड़े सितारे बने।
बता दें कि वह गामा पहलवान और बॉक्सर मोहम्मद अली के बड़े फैन थे। ब्रूस ली मोहम्मद अली के साथ एक फाइट लड़ना चाहते थे। वहीं ब्रूस ली ने अपने करियर में सिर्फ 7 हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
मृत्यु
बताया जाता है कि ब्रूस ली को पानी से नफरत थी और उनको तैराकी भी नहीं आती थी। वहीं 20 जुलाई 1972 को महज 32 साल की उम्र में ब्रूस ली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.