कब है रिकॉर्ड डेट (Alldigi Tech Ltd Dividend Record date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 31 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है।
इस साल दूसरी बार डिविडेंड दे रही है कंपनी
Alldigi Tech Ltd के शेयर इससे पहले फरवरी 2026 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में भी कंपनी 30 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है। बता दें, कंपनी ने अबतक निवेशकों को 11 बार डिविडेंड दिया है।
कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Alldigi Tech Ltd Share Performance)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Alldigi Tech Ltd के शेयर बीएसई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 820.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 0.93 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी 2026 में स्टॉक का दाम 5.10 प्रतिशत गिरा है। पिछले एक साल में स्टॉक की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 1090.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 680 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1250 करोड़ रुपये का है।
लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है प्रदर्शन
पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 24 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 47 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 5 साल में कंपनी के स्टॉक का दाम 82 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। 10 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 199 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।
जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.39 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 26.61 प्रतिशत हिस्सा है। पिछले तीन क्वार्टर से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.