अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने B.Sc नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही संस्थान ने M.Sc.नर्सिंग एडमिशन 2026 की संशोधित काउंसलिंग समय-सारिणी भी जारी की है।
M.Sc. नर्सिंग एडमिशन के राउंड-1 का रिजल्ट
AIIMS द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, M.Sc. नर्सिंग एडमिशन के राउंड-1 सीट आवंटन का परिणाम 6 अगस्त 2026 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (RUC) की मदद से काउंसलिंग डैशबोर्ड में लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। चॉइस फिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के AIIMS संस्थानों का चयन करना होगा। वहीं, M.Sc. नर्सिंग के उम्मीदवारों को अपनी पसंदीदा स्पेशलाइजेशन भी प्राथमिकता के क्रम में भरनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले अपने सभी विकल्पों की अच्छी तरह जांच कर उन्हें लॉक कर दें। सीट आवंटन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक, कटेगरी, उपलब्ध सीटों और उम्मीदवार द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके तहत सीट स्वीकार करना, भरे गए विकल्पों (Choice) का सत्यापन और दस्तावेजों का सत्यापन जैसे जरूरी चरण पूरे करने होंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करने पर उम्मीदवार की सीट प्रभावित हो सकती है।
AIIMS Nursing Counselling 2026: चॉइस फिलिंग और लॉक कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके AIIMS नर्सिंग काउंसलिंग 2026 के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं:
1. सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘अकेडमी कोर्स’ पर क्लिक करें और अपना कोर्स B.Sc. नर्सिंग या M.Sc. नर्सिंग चुनें।
3. अब रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन यूनिक कोड (RUC) की मदद से लॉग इन करें।
4. डैशबोर्ड पर Counselling/Choice Filling सेक्शन खोलें।
5. अपनी पसंद के AIIMS संस्थानों का चयन करें। M.Sc. Nursing के उम्मीदवार अपनी पसंदीदा स्पेशलाइजेशन भी चुनें।
6. सभी विकल्पों (Choices) को अपनी प्राथमिकता के अनुसार क्रमबद्ध करें।
7. एक बार सभी विकल्पों की अच्छी तरह जांच कर लें।
8. अंतिम तिथि से पहले ‘Lock Choices’ पर क्लिक करके अपने विकल्प लॉक कर दें।
9. अंत में कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
AIIMS Nursing Counselling 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्थान: AIIMS नई दिल्ली
कोर्स: B.Sc. (Hons.) Nursing और M.Sc. Nursing
वर्तमान स्थिति: B.Sc. Nursing के लिए चॉइस फिलिंग और प्रेफरेंस लॉकिंग प्रक्रिया जारी
M.Sc. Nursing राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम: 6 अगस्त 2026
काउंसलिंग का माध्यम: ऑनलाइन केंद्रीकृत (Centralized) काउंसलिंग
आधिकारिक वेबसाइट: aiimsexams.ac.in
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.