कितना रहा है एथर एनर्जी का नेट प्रॉफिट (Aether Industries Ltd Q1 Result 2026)
कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 63 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 33.40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 47 करोड़ रुपये रहा था।
ऑपरेशनल रेवन्यू कंपनी का मार्च क्वार्टर के दौरान 326.50 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर इसमें 27.20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। EBITDA भी 26 प्रतिशत बढ़ा है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का कुल EBITDA 102.50 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही नतीजों की वजह से शेयरों में तेजी (Aether Industries Ltd Stock)
बीएसई में आज कंपनी के शेयर 1524.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 8 प्रतिशत की तेजी के साथ 1612.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई लेवल भी है। बीएसई में एथर इंडस्ट्रीज का 52 वीक लो लेवल 723.15 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 21079 करोड़ रुपये का है।
1 साल में पैसा किया दोगुना (Aether Industries Ltd Share perfromance)
एथर इंडस्ट्रीज का शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन पिछले एक साल के दौरान रहा है। 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 35 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 6 महीने में यह स्टॉक 58 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 107 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
दो साल में एथर एनर्जी के शेयरों का दाम 77 प्रतिशत की तेजी और तीन साल में 53 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के प्रदर्शन से काफी अच्छा रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.