ग्रुप ने क्या कुछ कहा?
अडानी ग्रुप की कंपनी एईएसएल के अनुसार, इस परियोजना से लगभग 4,500 मेगावाट बिजली की अनुमानित मांग पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा, पेंडुर्थी-विशाखापत्तनम क्षेत्र में डेटा सेंटर और डिजिटल बुनियादी ढांचे में बढ़ते निवेश के कारण बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में भी यह परियोजना मददगार होगी।
AESL ने लगाई सबसे कम बोली
भारत सरकार की शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) व्यवस्था के तहत ‘आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम क्षेत्र में प्रस्तावित हरित हाइड्रोजन एवं हरित अमोनिया परियोजनाओं के लिए बिजली ट्रांसमिशन सिस्टम (प्रथम चरण)’ परियोजना के लिए एईएसएल सबसे कम बोलीदाता के रूप में उभरी।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा
आज शुक्रवार को अडानी एनर्जी सॉल्यूंशस के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर बीएसई में 1703.05 रुपये था। पिछले 6 महीने में अडानी ग्रुप की कंपनी के शेयरों में 109 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 1 साल में स्टॉक का दाम 100 प्रतिशत बढ़ा है।
कहां और कितनी क्षमता के बनेंगे पावर स्टेशन
इस परियोजना का संचालन विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) ‘विजाग पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड’ के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत पेंडुर्थी (विशाखापत्तनम) में 765/400 केवी क्षमता का 4×1,500 एमवीए गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) और खम्मम-द्वितीय में 765/400 केवी क्षमता का 3×1,500 एमवीए सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा।
परियोजना के पूरा होने के बाद एईएसएल के ट्रांसमिशन नेटवर्क में 1,582 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) बिजली डिस्ट्रीब्यूशन जुड़ जाएगी। इसके साथ ही कंपनी का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क बढ़कर 29,531 सर्किट किलोमीटर हो जाएगी।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कंदर्प पटेल ने कहा, “विशाखापत्तनम पारेषण परियोजना भारत के औद्योगिक वृद्धि के अगले चरण के लिए ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आंध्र प्रदेश में हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया उत्पादन क्षमता के विकास को बढ़ावा मिलेगा, वहीं पेंडुर्थी-विशाखापत्तनम क्षेत्र में विकसित हो रहे डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए बिजली ग्रिड भी मजबूत होगा।”
(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.