ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपनी नंबर-1 की पोजिशन की मजबूत किया है। उनकी रेटिंग 900 के पार पहुंच चुकी है। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय हैं।
ईशान किशन का जलवा
पिछले साल तक ईशान किशन भारतीय टी20 सेटअप का दूर-दूर तक हिस्सा नहीं थे। उनके पास बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्टैक्ट भी नहीं था, मगर डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी टीम में जगह बनाई और लगातार परफॉर्म कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।
ईशान किशन ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में 916 की रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं अभिषेक शर्मा अपनी खराब फॉर्म के चलते तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। टॉप-10 में इन दो लेफ्टी के अलावा उप-कप्तान तिलक वर्मा तीसरे भारतीय हैं।
ICC टी20 हाईएस्ट रेटिंग हासिल करने वाले टॉप-5 प्लेयर्स
आईसीसी टी20 रैंकिंग के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा रेटिंग भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हासिल की है। वह 931 रेटिंग के साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। वहीं ईशान किशन 916 की रेटिंग के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
दूसरे नंबर पर यहां इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज डेविड मलान है, जिन्होंने अपने टी20 करियर में 919 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की थी।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग करने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में अन्य दो नाम विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के हैं। कोहली ने अपने टी20 करियर में 909 रेटिंग हासिल की थी, वह लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। वहीं पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव 912 की रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच और पाकिस्तान के बाबर आजम टी20 क्रिकेट में 900 रेटिंग हासिल करने वाले अन्य दो बल्लेबाज हैं।
टी20 रैंकिंग में 900 या उससे अधिक रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा- 931
डेविड मलान- 919
ईशान किशन- 916
सूर्यकुमार यादव- 912
विराट कोहली- 909
एरोन फिंच- 904
बाबर आजम- 900
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.