- कॉपी लिंक
यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ NIA अधिकारी जूनी हक्सर और ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था।
फिल्म आर्टिकल 370 को शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, फिल्म ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला और यामी गौतम को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।
वहीं, ‘ब्रमायुगम’ के लिए ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया।
घोषित विजेताओं में तमिल फिल्म ‘रायन’ को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, ‘कमेटी कुर्रोल्लू’ को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म, ‘लाहरी’ को सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म, ‘मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी’ को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म और ‘सुनीता’ को सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म का पुरस्कार मिला।
‘कैप्टन मिलर’ और ‘मेय्याझगन’ को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया।
गैर-फीचर फिल्मों के विजेता
गैर-फीचर फिल्मों की श्रेणी में ‘भंगार (ऑब्सोलीट)’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म चुना गया। हिंदी फिल्म ‘मैं निदा’ को सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि ‘हमसफर’ को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का सम्मान दिया गया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड का इतिहास-
नेशनल अवॉर्ड की शुरुआत 1954 में हुई।
शुरुआत में इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहित करना और अलग-अलग भाषाओं की श्रेष्ठ फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना था।
उस समय इसे ‘स्टेट अवॉर्ड फॉर फिल्म्स’ (State Awards for Films) कहा जाता था।
पहली बार यह पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया।
पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड (1954)
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (President’s Gold Medal): श्यामची आई (Shyamchi Aai) – मराठी फिल्म
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म: महात्मा गांधी
सर्वश्रेष्ठ बच्चों की फिल्म:जागृति
शुरुआत में यह पुरस्कार सिर्फ बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और बेस्ट बच्चों की फिल्म के लिए दिया जाता था। हालांकि समय के साथ इसमें देशभर की अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के लिए कैटेगरी जोड़ी गईं।
1968 में इनका नाम बदलकर “National Film Awards” कर दिया गया।
……………..
यह खबर भी पढ़ें….
मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड:पहला नेशनल अवॉर्ड लेकर भावुक दिखे शाहरुख, उन्हें और विक्रांत को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

2025 में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान को ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को ’12th फेल’ के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। तीनों कलाकारों का यह पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार था। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
