Cooking Tips: खाना पकाने का शौक है तो ये टिप्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। लड्डू, चटनी से लेकर स्नैक्स बनाते वक्त छोटे-छोटे कुकिंग के तरीके खाने के टेस्ट को बढ़ाते हैं। ऐसे ही 5 कुकिंग टिप्स को जरूर नोट कर लें।
मखाने पर नमक और मसालों की कोटिंग कैसे करें
मखाने को जब आप घर में रोस्ट करती हैं तो नमक और मसाला कुछ भी नहीं चिपकता। सारा कड़ाही में ही रह जाता है। तो इस प्रॉब्लम का बहुत ही सिंपल सा सॉल्यूशन है। बस मखाने को रोस्ट करने से पहले थोड़े से पानी से गीला कर दें। मतलब हाथों को पानी से गीला करें और फिर जितने मखाने भूनने हैं उन पर ये पानी लगा दें। फिर नमक और मसाले का छिड़काव कर दें। पानी के गीलेपन से मखानों में सारा नमक और मसाला चिपक जाएगा। अब जब आप इसे रोस्ट करेंगी तो इसमे नमक आसानी से लगा रहेगा और खाने में मखाने टेस्टी लगेंगे।
गुड़ की चाशनी नहीं बनती सही
मिठाई या लड्डू बनाने के लिए गुड़ की चाशनी बनाती हैं और जब उसे ज्याद पका देती हैं तो वो खिंचना स्टार्ट हो जाती है। ऐसी चाशनी जल्दी सूखती नहीं और सूख जाती है तो टूटना मुश्किल हो जाता है। ऐसी चाशनी को सही करने का बिल्कुल शानदार तरीका है घी, जब गुड़ की चाशनी बना रही हों तो कुछ समय बाद इसमे एक से दो चम्मच चाशनी की मात्रा के अनुपात में डालें। इससे चाशनी नर्म होगी और मिठाई, लड्डू बिल्कुल परफेक्ट बनकर तैयार होंगे।
लहसुन छीलने में दिक्कत
छोटी-छोटी लहसुन की कलियों को छीलने में बहुत सारा टाइम लग जाता है। तो बस सिंपल सा सॉल्यूशन अपनाएं। सबसे पहले गर्म पानी करें और कटोरी में लहसुन को इसी गर्म पानी में दस मिनट के लिए छोड़ दें। सारे लहसुन फटाफट छिलके से बाहर आ जाएंगे।
बेलन पर पूड़ी चिपक रही
पूड़ी बनाते वक्त सूखा आटा नहीं लगाते लेकिन बेलन में पूड़ियां चिपके तो क्या करें। इसका सीधा सा उपाय है कि बेलन और चौके को पांच से दस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से पूड़ियां बेलन और चौके पर चिपकेंगी नहीं।
नारियल की चटनी गाढ़ी हो जाए
नारियल की चटनी बनाने के बाद रख दी और वो बहुत ज्यादा गाढ़ी हो गई और पानी छोड़ दी है तो इसमे एक चम्मच दही डाल दें। दही डालने से नारियल की चटनी की थिकनेस सही हो जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.