मौजूदा स्कॉर्पियो N की तुलना में फेसलिफ्ट प्रोटोटाइप का फ्रंट काफी बदला हुआ लग रहा है। टेस्ट म्यूल पर गोल टेम्पररी हेडलैंप्स देखे जा सकते हैं। इन एलिमेंट्स की ओवरऑल पोजिशनिंग और साइज से पता चलता है कि इसका फ्रंट-एंड डिजाइन स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर से इंस्पायर्ड है।
स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट का एक्सपेक्टेड डिजाइन
मौजूदा स्कॉर्पियो N की तुलना में फेसलिफ्ट प्रोटोटाइप का फ्रंट काफी बदला हुआ लग रहा है। टेस्ट म्यूल पर गोल टेम्पररी हेडलैंप्स देखे जा सकते हैं। इन एलिमेंट्स की ओवरऑल पोजिशनिंग और साइज से पता चलता है कि इसका फ्रंट-एंड डिजाइन स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर से इंस्पायर्ड है। लाइफस्टाइलर में पतला लाइटिंग एलिमेंट, बड़ी ग्रिल और काफी मस्कुलर बम्पर के साथ चौड़ा और ज्यादा अग्रेसिव फ्रंट लुक मिलता है। 2027 स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में पिकअप के डिजाइन को सीधे कॉपी करने के बजाय इनमें से कुछ एलिमेंट्स को अपनाया जा सकता है।
इसके फ्रंट को काफी हद तक छिपाने के बावजूद, इसका बेसिक साइज और बॉडी स्ट्रक्चर स्कॉर्पियो N जैसा ही है। डोर, विंडो लाइन, अपराइट ग्रीनहाउस और ओवरऑल शेप में कोई खास बदलाव नहीं दिखता है। प्रोटोटाइप स्टील व्हील्स पर चल रहा है, जो डेवलपमेंट के दौरान इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों के लिए आम बात है। इसे प्रोडक्शन स्पेसिफिकेशन का संकेत नहीं माना जाना चाहिए।
प्रोडक्शन वर्जन में फेसलिफ्ट के हिस्से के तौर पर नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इन फोटोज में पीछे के हिस्से में बदलाव साफ तौर पर नहीं दिख रहे हैं। जैसे-जैसे डेवलपमेंट आगे बढ़ेगा, बदले हुए टेल लैंप्स, बम्पर की डिटेलिंग और स्टाइलिंग में कुछ छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं। कुल मिलाकर इसके एक्सटीरियर डिजाइन में की नए बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में भी ये चेंजेस होंगे, ये देखना बाकी है।
स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट का एक्सपेक्टेड इंटीरियर
अब बात करें इंटीरियर की तो स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में मौजूदा स्कॉर्पियो N की तुलना में काफी मॉडर्न केबिन की झलक भी मिली थी। इसकी खासियतों में से एक है बड़ा पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन, जिसके साथ नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल भी है। यह देखना बाकी है कि इनमें से कितनी चीजें 2027 स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में शामिल होंगी। महिंद्रा इस अपडेट का इस्तेमाल बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, बदला हुआ डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन और नई कनेक्टेड और सेफ्टी टेक्नोलॉजी लाने के लिए कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में स्कॉर्पियो N में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं, इसलिए फेसलिफ्ट में डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है।
इंजन ऑप्शन में बदलाव नहीं होगा
इस स्टेज पर मौजूदा पावरट्रेन लाइनअप में कोई बड़े बदलाव नहीं दिख रहे हैं। स्कॉर्पियो N में अभी 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलते हैं, जिनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन हैं। डीजल इंजन के साथ फोर-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलता है। इसके 2027 में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
