इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स उन लोगों के लिए एक विकल्प बनकर उभरे हैं, जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ रोजाना की आवाजाही करना चाहते हैं। खास बात ये है कि अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से ही नहीं, बल्कि फीचर्स, डिजाइन और रेंज के मामले में भी पहले से काफी बेहतर हो गए हैं।
1. Zelio Legender+ Premium
अगर आप कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Zelio Legender+ Premium एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65,059 रुपए है। ये स्कूटर अपने आधुनिक डिजाइन के चलते पारंपरिक स्कूटर से बेहद अलग दिखता है। स्कूटर के फीचर्स रोजमर्रा की राइड को सुविधाजनक बनाने में मदद करते हैं। इसमें अलॉय व्हील्स, LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं, जो इसके लुक के साथ-साथ राइडिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाते हैं।
फीचर्स की बात करें तो Zelio Legender+ Premium में USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे सफर के दौरान मोबाइल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रिवर्स गियर तंग जगहों पर स्कूटर को आसानी से निकालने में मदद करता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म और सेंट्रल लॉकिंग मिलती है, जबकि कीलेस स्टार्ट रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाता है। इसमें सामान रखने के लिए अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 25 km/h तक है और कंपनी के अनुसार, वेरिएंट के आधार पर ये एक बार चार्ज करने पर 150 km तक की रेंज दे सकता है। कम स्पीड, आसान हैंडलिंग और कम रनिंग कॉस्ट के चलते ये शहर के भीतर रोजाना के सफर के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
2. Ola S1 X
ओला S1 X उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो दूसरों की तुलना में अफॉर्डेबल प्राइस में इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ मॉर्डन फीचर्स भी चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,999 रुपए से शुरू हो जाती है। ये 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है। 2 kWh वैरिएंट की क्लेमड IDC रेंज 108 km है, जबकि बड़े बैट्ररी ऑपशन्स में रेंज 176 km और 242 km IDC तक जाती है। अलग-अलग बैटरी कॉन्फिग्रेशन के कारण खरीदार अपनी रोजाना आवाजाही के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं। S1 X का डिजायन मॉडर्न है और ये उन अर्बन राइडर्स के लिए एक किफायती विकल्प हो सकता है जिन्हें शहर में रोजाना के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए।
3. Bajaj Chetak C25
देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक C25 को खासतौर पर शहरी राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपए है। इसमें 2.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी के अनुसार ये 113 km तक की सर्टिफाइट रेंज दे सकता है। चेतक C25 में मेडल बॉडी, हिल-होल्ड असिस्ट और 25-लीटर बूट स्पेस जैसे प्रेक्टिकल फीचर्स मिलते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से उपयोगी हो सकता है। बजाज की ब्रांड पहचान के साथ आने वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो EV में ट्रेडिशनल स्कूटर फील और मॉर्डन इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का दमदार कॉमबिनेशन चाहते हैं।
4.Ather Rizta
परिवार के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे खरीदारों के बीच एथर रिज्टा एक प्रमुख विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,21,999 रुपए से शुरू है। इसे खासतौर पर कम्फर्ट और प्रैक्टिकलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रिज्टा के अलग-अलग वैरिएंट 123 km से लेकर 161 km तक की क्लेमड IDC रेंज के साथ आते हैं। इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है। इसमें बड़ा सीटिंग एरिया, नेविगेशन और कनेक्टिड फीचर्स मिलते हैं। इसका फोकस परफॉरमेंस के बजाय कम्फर्टेबल और प्रेक्टिकल फैमिली कम्युटिंग पर ज्यादा दिखाई देता है, जिससे ये रोजाना शहर के सफर के लिए उपयोगी हो सकती है।
5. Oben Rorr Evo
अगर स्कूटर की जगह आप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की तलाश में हैं, तो Oben Rorr Evo इस लिस्ट में शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपए है। ये उन राइडर्स को ध्यान में रखती है जो इलेक्ट्रिक बाइक में बेहतर परफॉरमेंस और ज्यादा रेंज चाहते हैं। रॉर Evo में 3.4 kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी 180 km की IDC रेंज का दावा करती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 9 kW का पीक पावर आउटपुट देती है और बाइक की कंपनी क्लेंमड टॉप स्पीड 110 km/h है। इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, रीजरनेटिव ब्रेकिंग और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में रॉर Evo उन लोगों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकती है जो रोजाना ट्रैवल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल में परफॉरमेंस भी चाहते हैं।
6. Revolt RV400
रिवोल्ट RV400 भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल सेगमेंट के शुरुआती पसंदीदा नामों में से एक रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.24 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। बाइक का डिजाइन कन्वेंशनल मोटरसाइकिल जैसा है, जबकि इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। RV400 में 3.24 kWh लिथियम आयन बैटरी और 3 kW की मोटर मिलती है। कंपनी के अनुसार ये सिंगल चार्ज में लगभग 150 km तक की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 85 km/h है। रोजाना शहर में सफर करने के साथ मोटरसाइकिल स्टाइल राइडिंग एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए RV400 एक विकल्प हो सकती है।
7. Tork Kratos R
टॉर्क क्रैटोस R उन राइडर्स के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल का विकल्प है जो ट्रेडिशनल बाइक डिजाइन के साथ बेहतर परफॉमेंस चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत कीब 1.49 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 4 kWh बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। बाइक की क्लेमड रेंज करीब 150 km तक है, जबकि इसकी टॉप स्पीड लगभग 105 km/h है। इसके स्पोर्टी डिजाइन और मोटरसाइकिल-ऑरिएंटेड राइडिंग डायनामिक इसे ऐसे ग्राहकों के लिए अलग बनाते हैं जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं, लेकिन स्कूटर की जगह एक बेहतरीन परफॉरमेंस वाली मोटरसाइलक चाहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.