- कॉपी लिंक
हार्दिक पंड्या करीब पांच महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाली 3 वनडे की सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में चुना गया है। उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।
ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। देवदत्त पडिक्कल फोर-डे टेस्ट टीम के कप्तान होंगे। साई सुदर्शन को रेड-बॉल टीम का उपकप्तान और पडिक्कल को वनडे टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
हार्दिक चोट से जूझ रहे
हार्दिक पंड्या ने अपना आखिरी मैच 24 मई को IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह चोट के कारण BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी कर रहे हैं। भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल था। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

पडिक्कल कप्तान बने
श्रीलंका दौरे पर नंबर-3 पर खेलते हुए लगातार दो शतक लगाने वाले पडिक्कल को रेड-बॉल टीम की कमान मिली है। वह इस समय दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेल रहे हैं।
टीम में साई सुदर्शन, यश राठौड़, शेख रशीद और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुशाग्र और एन. जगदीशन संभालेंगे।

एशियन गेम्स के बीच युवाओं को मौका
भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी एशियन गेम्स अभियान में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में सिलेक्टर्स ने घरेलू क्रिकेट और IPL में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंडिया-A में जगह दी है।
रेड-बॉल सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को खत्म होगा। इसके ठीक एक दिन पहले 1 अक्टूबर से श्रीनगर में ईरानी कप शुरू होगा, जिसमें जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें आमने-सामने होंगी।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
