India vs Zimbabwe 1st T20: टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस सीरीज के तीनों मुकाबले एक ही ग्राउन्ड हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। इस युवा टीम में प्रभसिमरन सिंह, अशोक शर्मा और मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शर्मा के साथ 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि, टीम इंडिया एक बाएं और एक दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ भी सीरीज की शुरुआत कर सकती है। टीम में कई नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की रहेंगी निगाहें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर फैंस की निगाहें सबसे अधिक 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है, क्योंकि हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान वहीं, मैदान है जहां इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों में तूफानी अंदाज में 175 रन की पारी खेली थी। फैंस चाहेंगे कि वैभव फिर इतिहास दोहराए।
वैभव-अभिषेक पर ओपनिंग का जिम्मा
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए नजर आ सकते हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट अभिषेक के साथ दाएं हाथ के कॉम्बिनेशन के साथ किसी अन्य बल्लेबाज को ओपनिंग के लिए भेज सकती है। अब देखने है कि भारत की प्लेइंग 11 क्या होती है।
इन 2 स्टार्स को डेब्यू कैप मिल सकता है?
भारतीय टीम में कई नए चेहरे को मौका मिला है। हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले टी20 मैच में अशोक शर्मा और मयंक यादव को मौका मिल सकता है। दोनों ही 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा , श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.