आज हम आपको एक ऐसे क्रिमिनल सीरीज के बारे में बताएंगे जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस सीरीज में आपको जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।
दुरंगा का पहला सीजन
दुरंगा के पहले सीजन की स्टोरी सम्मित पटेल पर आधारित है। सम्मित की पत्नी इरा एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर हैं। दोनों पति-पत्नी साथ में काफी खुश होते हैं, लेकिन तभी इरा के पास एक केस आता है 17 साल पुराने सीरियल किलर को लेकर। उससे जुड़ी एक नई हत्या का मामला आता है और इस दौरान इरा को पता चलता है कि उसका पति का पास्ट काफी अलग था और वह सालों से राज छिपा रहा है।
दुरंगा का दूसरा सीजन
दुरंगा 2 की बात करें तो इसकी शुरुआत वहीं से होती है जहां पहला पार्ट खत्म होता है। इसकी स्टोरी की बात करें तो असली सम्मित पटेल (अमित साध) कोमा से बाहर आता है। उसे शुरुआत में कुछ याद नहीं रहता, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि अभिषेक बन्ने (गुलशन देवैया) ने उसके नाम और पहचान पर अपनी जिंदगी बिताई है।
अभिषेक एक सीरियल किलर बाला बन्ने का बेटा है। वह जिंदगी को नई तरीके से शुरुआत करने के लिए सम्मित की पहचान को अपना लेता है।
अब आगे जाकर जो क्लाइमेक्स आता है सीरीज का वो देखकर तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसकी उम्मीद तो आपने भी नहीं की होगी।
सीरीज की स्टार कास्ट
सीरीज में गुलशन देवैया, अमित साध और दृष्टि धामी लीड रोल में हैं। इनके अलावा सीरीज में बरखा बिष्ट, राजेश खट्टर, दिव्या सेठ शाह, जकीर हुस्सैन भी थे। वहीं पहले पार्ट में गुलशन और दृष्टि लीड रोल में थे।
कहां देखनी है सीरीज
अगर आप इस क्रिमिनल थ्रिलर सीरीज को देखना चाहते हैं तो इसे आप जी5 में देख सकते हैं। बता दें कि ये सीरीज कोरियन शो फ्लावर ऑफ इविल का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग
दुरंगा की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे काफी अच्छी रेटिंग मिली है। इस सीरीज के दूसरे एपिसोड की रेटिंग 7.4 है।
फैंस को तीसरे सीजन का इंतजार
फैंस अब इस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि जल्द इसका नया पार्ट आए क्योंकि दोनों सीजन को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.