Arshdeep Singh Picks His Top 5 all-rounders: अर्शदीप सिंह दुनिया के टॉप 5 ऑलराउंडर की लिस्ट में युवराज सिंह को शीर्ष पर रैंक करना भूल गए। हालांकि, भारतीय गेंदबाज ने फौरन ही अपनी भूल को सुधार लिया।
‘युवराज सिंह रह गए, मैं तो मर गया’
अर्शदीप ने कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर टॉप 5 ऑलराउंडर के बारे में पूछे जाने के बाद कहा, ”ये सारी रीलें कटेंगी और मुझे गाली पड़ेंगी। नंबर वन जैक्स कैलिस हैं। दूसरे पर हार्दिक भाई हैं। पुराने जमाने वालों को गुस्सा आ जाएगा। तीसरे नंबर पर कपिल देव हैं।” इसके बाद, अर्शदीप ने पूछा कि दो ऑलराउंडर कौन रह गए? कृष्णांक ने बताया कि युवराज और स्टोक्स रह गए हैं। अर्शदीप ने फिर नए सिरे से रैंक करने का फैसला किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ”युवी पाजी रह गए। मैं तो मर गया। मुझे वापस पंजाब जाना है। मैं शत प्रतिशत नंबर-1 पर युवी पाजी को रखूंगा। फिर कैलिस और हार्दिक पांड्या आएंगे। कपिल देव चौथे और बेन स्टोक्स पांचवें पर होंगे।”
इस लिस्ट में युवराज तीसरे नंबर पर
अर्शदीप ने टॉप 5 पावरफुल बल्लेबाजों के नाम भी बताए। उन्होंने एमएस धोनी या युवराज सिंह को नंबर-1 पर नहीं चुना। उन्होंने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी को दूसरे जबकि युवराज को तीसरे पर रखा। अर्शदीप ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को सबसे पावरफुल बल्लेबाज करार दिया। वह और गेल आईपीएल में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए साथ खेल चुके हैं। गेल ने संन्यास ले लिया। अर्शदीप ने कहा, ”सबसे ऊपर तो क्रिस गेल हैं। मैं उनके साथ दो-तीन साल खेला हूं। उनसे दूर और आसानी से छक्के कोई नहीं मार सकता। मैंने कई बार उन्हें देखा है। नेट्स में वह आमतौर पर थोड़ा आराम से खेलते और बॉल को मिडिल में खेलने पर फोकस करते। आपको यह एहसास नहीं होगा कि वही बल्लेबाज मैच में जाकर पहली ही गेंद से छक्का मारना शुरू करेगा। वह देखते कि कंडीशन कैसी हैं, फिर हिट करते। दूसरे नंबर पर माही भाई हैं। तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। फिर मैथ्यू हेडन और एंड्रयू साइमंड्स हैं। हेडन और साइमंड्स के साथ नहीं खेला तो मुझे पता नहीं कि दोनों ऑस्ट्रेलिायाई क्रिकेटर कितने पावरफुल थे।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.