कब रिलीज होगी फिल्म?
बॉलीवुड हंगमा की रिपोर्ट के अनुसार, अल्फा की रिलीज डेट को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल, ये फिल्म 10 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि 10 जुलाई को अल्फा रिलीज थिएटर्स में होने वाली थी, लेकिन ‘धमाल 4’, जो उसी दिन रिलीज होने वाली थी अब 17 जुलाई तक पोस्टपोन कर दी गई है, क्योंकि 3 जुलाई को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। निर्माता आदित्य चोपड़ा को अल्फा को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए यही तारीख सही लगी।
मेकर्स ने क्यों बनाया ये प्लान?
दरअसल, अल्फा की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ भी 17 जुलाई को ‘धमाल 4 ‘ के साथ रिलीज हो रही है । नतीजतन, अल्फा को अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से चलने के लिए दो सप्ताह का समय मिलेगा, इसलिए क्योंकि 3 जुलाई को कोई भी बॉलीवुड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है।”
फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियों
वैसे तो रिपोर्ट से पता चल गया है कि अल्फा की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। लेकिन अभी तक फिल्म मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। असल में ‘अल्फा’ एक वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के तहत बनीं फिल्म पहली फीमेल लीड है। आपको बताते चले कि इस फिल्म बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियों कर सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि शाहरुख खान भी पठान के रुप में कैमियों कर सकते हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.