चोको लावा केक का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाना बेहद स्वाभाविक है। इसका ऊपर का स्पंजी हिस्सा और काटते ही बहती हुई गर्म चॉकलेट हर किसी का दिल जीत लेती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी ओवन या महंगे सामान की ज़रूरत नहीं है। आप इसे अपने किचन में कड़ाही या प्रेशर कुकर में ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए चोको लावा केक की सिंपल सी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बिना ओवन के भी आप तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
- मैदा: 1 कप
- पिसी हुई चीनी: 1/2 कप
- कोको पाउडर: 1/4 कप
- बेकिंग पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1/4 छोटा चम्मच
- दूध: 3/4 कप (कमरे के तापमान पर)
- पिघला हुआ मक्खन या तेल: 1/4 कप
- वैनिला एसेंस: 1/2 छोटा चम्मच
- डार्क चॉकलेट (या डेरी मिल्क): 100 ग्राम (बड़े टुकड़ों में कटी हुई)
- नमक: एक चुटकी
बनाने का तरीका
स्टेप 1
गैस पर एक भारी तले वाली कढ़ाई रखें। इसमें एक कप नमक फैलाएं और बीच में एक स्टैंड या कटोरी उल्टी करके रख दें। कढ़ाई को ढक्कन से ढककर तेज आंच पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने दें।
स्टेप 2
एक बड़े बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, पिसी हुई चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को एक साथ छान लें। छानने से बैटर में गुठलियां नहीं बनतीं।
स्टेप 3
अब इस सूखे मिश्रण में पिघला मक्खन, वैनिला एसेंस और धीरे-धीरे दूध डालते हुए कट-एंड-फोल्ड तरीके से मिलाएं। ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला।
स्टेप 4
केक बेक करने के लिए स्टील या अल्युमिनियम की छोटी कटोरियों का इस्तेमाल करें। कटोरियों में थोड़ा सा मक्खन लगाएं और ऊपर से कोको पाउडर या मैदा छिड़ककर ग्रीस कर लें।
स्टेप 5
प्रत्येक कटोरी में आधा चम्मच बैटर डालें। अब बीच में डार्क चॉकलेट का एक बड़ा टुकड़ा रखें। फिर ऊपर से थोड़ा और बैटर डालकर चॉकलेट को पूरी तरह ढक दें। कटोरी को ऊपर तक न भरें, थोड़ी जगह खाली रहने दें।
स्टेप 6
अब तैयार कटोरियों को गरम कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर संभलकर रखें। कढ़ाई को ढक्कन से कसकर बंद कर दें और मध्यम-धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं। इसे ज्यादा देर न पकाएं, वरना अंदर का लावा सख्त हो जाएगा।
स्टेप 7
10-12 मिनट बाद गैस बंद करें। केक के किनारे हल्के पके दिखेंगे और बीच का हिस्सा सॉफ्ट रहेगा। कटोरियों को बाहर निकालें, 2 मिनट ठंडा होने दें और फिर चाकू की मदद से किनारों को ढीला करके प्लेट में निकाल लें। अब इसका आनंद उठाएं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.