YesMadam CEO Love Story Viral : हर रिश्ते में साथ बिताया गया समय सबसे खास माना जाता है, लेकिन जब लाइफ बिजनेस, मीटिंग्स और लगातार यात्राओं के बीच गुजरने लगे तो कुछ मिनट भी स्पेशल बन जाते हैं. हाल ही में YesMadam के को-फाउंडर और CEO आदित्य आर्य ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने बताया कि एक दिन एयरपोर्ट पर उन्हें अपनी पत्नी से मिलने के लिए सिर्फ 90 सेकंड मिले, लेकिन वही कुछ पल उनके लिए किसी लंबी मुलाकात से कम नहीं थे. उनकी यह पोस्ट अब लोगों को रिश्तों और काम के बीच बैलेंस बनाने का नया नजरिया दे रही है.
एयरपोर्ट पर सिर्फ 90 सेकंड की मुलाकात
YesMadam के को-फाउंडर और CEO आदित्य आर्य ने लिंक्डइन पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उस दिन एक व्यक्ति की फ्लाइट लैंड हो रही थी, जबकि दूसरा उड़ान भरने वाला था. दोनों को एक ही गेट पर करीब 90 सेकंड का समय मिला. इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा और कुछ पल साथ बिताए. आदित्य ने लिखा कि ऐसा लगा जैसे उनके पास पूरी दुनिया का समय हो, जबकि असल में उनके पास सिर्फ डेढ़ मिनट थे.
डेट नहीं, अब ऐसे होती है मुलाकात
आदित्य आर्य ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अब उन्होंने ऐसी छोटी-छोटी मुलाकातों को मीटिंग कहना शुरू कर दिया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां ज्यादातर कपल डेट पर जाते हैं, वहीं उनकी मुलाकातें एयरपोर्ट के लेओवर के दौरान होती हैं. उनके मुताबिक, बिजनेस और लगातार यात्रा की वजह से यही उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है.
मिलकर बनाई कंपनी और बदल गई लाइफ
आदित्य ने लिखा कि जब उन्होंने शादी की थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ऐसी होगी. लेकिन जब दो लोग मिलकर एक कंपनी खड़ी करते हैं, तो धीरे-धीरे लाइफ का तरीका भी बदल जाता है. उन्होंने कहा कि YesMadam को आगे बढ़ाने के दौरान उन्होंने कम समय का बेहतर इस्तेमाल करना सीखा और यही बात उनकी शादीशुदा लाइफ पर भी लागू होती है. उन्होंने बताया कि पिछले 9 सालों से यही सोच उनके रिश्ते और काम दोनों का आधार बनी हुई है.
यह भी पढ़ें – Solar Panel Viral Video: बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
पत्नी गरिमा शर्मा ने भी दिया दिल प्यारा रिप्लाई
आदित्य आर्य की पोस्ट पर उनकी पत्नी और YesMadam की को-फाउंडर गरिमा शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि कुछ लोग इस तरह की जिंदगी को अजीब कह सकते हैं, लेकिन उनके लिए यही असली रोमांस है. गरिमा के इस जवाब को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
आदित्य आर्य की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई लोगों ने उनकी सोच और रिश्ते की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने कहा कि बिजी लाइफ में भी रिश्तों के लिए समय निकालना सबसे बड़ी बात है. वहीं कई लोगों ने इस कहानी को मोटिवेशनल बताया और कहा कि प्यार हमेशा लंबे समय का नहीं, बल्कि सच्चे एहसास का नाम होता है.
यह भी पढ़ें – Viral News: बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.